{"_id":"624339b3d166eb169755b549","slug":"car-stolen-from-doctor-recovered-in-manawala-amritsar-news-pkl446062962","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानावाला में डाक्टर से लूटी कार बरामद, फोरेंसिक टीम को मिले कार से कई सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानावाला में डाक्टर से लूटी कार बरामद, फोरेंसिक टीम को मिले कार से कई सुराग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर। दो दिन पहले मानावाला में एक माल के बाहर डाक्टर को गोली मारकर लूटी गई कार को मंगलवार को चौहला साहिब से बरामद कर लिया गया। पुलिस की फोरेंसिक टीम कार की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि कार से पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने कार के स्टेयरिंग, गियर और दरवाजों से फिंगर प्रिंट ले लिए हैं।
फोरेंसिक टीम के मुताबिक शहर के हिस्ट्रीशीटर और जमानत पर रिहा लुटेरों के फिंगर प्रिंट से कार में मिले फिंगर प्रिंट का मिलान हो रहा हैं। जंडियाला थाना प्रभारी बलकार सिंह ने बताया कि घटनास्थल व उसके आसपास सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से लुटेरों की पहचान नहीं हो सकी है। एसपी जगजीत सिंह वालिया ने दावा किया है कि लुटेरों का पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा।
गौर हो कि लुधियाना के सिविल लाइन इलाके में रहने वाले डा. कुलविंदर सिंह अपनी पत्नी गगनदीप कौर के साथ सोमवार रात वरना कार में अमृतसर से लुधियाना लौट रहे थे। रात करीब 9:30 बजे वे कार रोककर खाना खाने का सामान लेने गए थे, जबकि पत्नी कार में ही थी। तभी वहां पहुंचे दो लुटेरे कार में घुस गए और डाक्टर की पत्नी को बाहर धक्का दे दिया। पत्नी की चीख की आवाज सुन वहां पहुंचे डा. कुलविंदर सिंह को लुटेरों ने गोली मार दी, जो उनकी टांग में लगी। इसके बाद लुटेरे कार को लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने देर रात ही कार को चौहला साहिब से बरामद कर लिया। एसपी जगजीत सिंह वालिया ने बताया कि कार के दरवाजों व अन्य जगहों पर मिले फिंगर प्रिंट्स की मदद से पुलिस लुटेरों तक पहुंचने का पुलिस प्रयास कर रही है।