फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Car rider shoot biker in Batala, injured

कार सवार हमलावरों ने बाइक सवार की पीठ में गोली मारी, गंभीर

Sat, 14 Sep 2019 10:30 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Car rider shoot biker in Batala, injured
गांव समराए में कार सवार कुछ युवकों ने पहले मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारकर नीचे गिराया फिर गोली मार दी। गोली बाइक सवार की पीठ में लगी है। घायल 12वीं का छात्र है। हमलावरों ने तीन फायर किए जिसमें दो हवाई फायर थे। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे अमृतसार रेफर कर दिया गया है। फायरिंग का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। वहीं डेरा बाबा नानक पुलिस ने छह युवकों के खिलाफ हत्या का प्रयास और असलहा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

अनमोलदीप सिंह (18) निवासी गांव हरदोरवाल ने बताया कि वह शाम के समय अपने दोस्त गुरमुख सिंह निवासी हरदोरवाल कलां के साथ बुलेट पर पीछे बैठकर अपने गांव से फतेहगढ़ चूड़ियां जा रहा था। उनके पीछे एक बोलेरो कार आई जिसमें हरविंदर सिंह निवासी गांव झंगियां, हरमनप्रीत सिंह निवासी गांव ढांचे, हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी निवासी डेहर गवार और तीन अज्ञात युवक सवार थे। जब वह गांव समराए डाकखाने के नजदीक पहुंचे तो हरविंदर सिंह ने दो हवाई फायर किए। इसके बाद कार से बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के दौरान वह दोनों मोटरसाइकिल समेत जमीन पर गिर गए। तभी हरविंदर सिंह ने उस पर जान से मारने की नीयत से फायर किया। इसके बाद बाकी युवक भी कार से बाहर निकल आए और उसे पीटने लगे। इस कारण वह बेहोश हो गया। अनमोल दीप सिंह ने बताया कि उसके बेहोश हो जाने पर उक्त युवकों ने उसका मोबाइल और पर्स में से 10 हजार रुपये भी निकाल लिए। जब उसके दोस्त गुरमुख सिंह ने शोर मचाया तो वहां पर लोग इकट्ठा होने लगे। इस कारण सारे वहां से भाग निकले। उसने ने बताया कि रंजिश यह है कि हरप्रीत सिंह निवासी डेहर गवार का उसके गांव के ही एक युवक के साथ झगड़ा हुआ था। वह युवक उसके स्कूल में पढ़ता है। इस झगड़े में हरप्रीत सिंह को काफी चोटें आई थी। उक्त सभी युवक यह समझते हैं कि उस झगड़े में वह भी शामिल था। जांच अधिकारी एएसआई सकत्तर सिंह ने बताया कि अनमोलदीप के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed