फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   car, accident, ten dead

नाले में कार समाई, एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत

Tue, 19 Nov 2013 10:01 PM IST
अमर उजाला, अमृतसर/बटाला
अमर उजाला, अमृतसर/बटाला Updated Tue, 19 Nov 2013 10:01 PM IST
विज्ञापन
car, accident, ten dead
फतेहगढ़ चूडि़यां के पास गांव मंदिरावाला के नजदीक नमोणी नाले में कार गिरने से ड्राइवर समेत दस लोगों की मौत हो गई। मृतकों में फिरोजपुर के गांव मस्तके के एक ही परिवार के नौ लोग शामिल हैं।
विज्ञापन


सभी गांव अबादी चंडीगढ़ में शादी समारोह में भाग लेकर लौट रहे थे। अमृतसर जिले के रमदास थाना इलाके में यह हादसा मंगलवार सुबह करीब छह बजे हुआ। हादसे में तीन महिलाओं, तीन पुरुषों और चार बच्चों की मौत हो गई।
विज्ञापन


सभी की मौत पानी में डूबने से हुईं। सुबह घना कोहरा होने से हादसा हुआ। बेकाबू कार बिना रैलिंग वाले पुल से नीचे जा गिरी। रमदास थाना पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अमृतसर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रमदास के पास अबादी चंडीगढ़ गांव के सरपंच जसपाल सिंह के लड़के  की शादी समारोह में गांव मस्तके (फिरोजपुर) से ननिहाल के नौ लोग पहुंचे थे। शादी समारोह के बाद मंगलवार को ननिहाल के नौ सदस्य वापस जा रहे थे।

सुबह सरपंच का बेटा इंद्रजीत सिंह इन लोगों को कार से रामदास रेलवे स्टेशन पर छोड़ने जा रहा था। जब कार गांव मंदिरावाला के पास नाले के ऊपर बने पुल पर पहुंची तो कोहरा अधिक होने के कारण इंद्रजीत संतुलन खो बैठा। पुल पर रेलिंग नहीं थी, इससे कार सीधी नाले में जा गिरी।

हादसे के वक्त कार में सवार सभी लोग सीट बेल्ट खोलने और शीशे तोड़ने में नाकाम रहे। इससे कार में पानी भर गया और गाड़ी में सवार चालक समेत सभी दस लोगों की डूबने से मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर रमदास पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से कार के शीशे तोड़कर शवों को बाहर निकाला।

इन लोगों की मौत हुई
हादसे में कार में सवार बलदेव सिंह पुत्र बलकार सिंह, कुलदीप कौर पत्नी बलविंदर सिंह, राजविंदर कौर, पलविंदर कौर पुत्री बलविंदर सिंह, मनदीप कौर पुत्री बलविंदर सिंह, जसबीर कौर पत्नी लखविंदर सिंह, कुलविंदर कौर पत्नी सुखदेव सिंह, कर्मजीत कौर पुत्री सुखदेव सिंह, गुरलाल सिंह पुत्र सुखदेव सिंह और कार चालक इंद्रजीत सिंह पुत्र जसपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

किसी को नहीं बचा पाए ग्रामीण
घटनास्थल पर पहुंचे गांव मंदिरावाला के सरपंच जसपाल सिंह के अनुसार मंगलवार को वे रोजाना की तरह सैर के लिए जा रहे थे। इतने में पुल से किसी वाहन के गिरने की आवाज आई। इसके बाद वे गांव के लोगों को इकट्ठा कर ट्रैक्टर लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि इसके बाद पुलिस के साथ रस्सों की मदद से कार को नाले से बाहर निकाला गया लेकिन तब तक कार में सवार सभी लोगों की मौत हो चुकी थी।


बादल ने शोक जताया
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने अमृतसर के पास रमदास में कार के नाले में गिर जाने से दस लोगों की मौत पर पर गहरा दुख जताया है। लोक संपर्क मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने भी हादसे पर संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने पीडि़त परिवारों से दुख साझा करते हुए उन्हें दुख सहने की शक्ति देने की ईश्वर से कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed