{"_id":"570141ed4f1c1b8413c8129b","slug":"captain-in-sultanpur-lodhi-captain-attack-on-badal-kapurthala-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर लोधी में बादलों पर बरसे पंजाब कांग्रेस प्रधान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर लोधी में बादलों पर बरसे पंजाब कांग्रेस प्रधान
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
Updated Sun, 03 Apr 2016 09:46 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर लोधी की दाना मंडी में वर्करों से रूबरू होते पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह व अन्य।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर लोधी में पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बादल पिता-पुत्र पर पंजाब को नशे की मंडी बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की वित्तीय हालत खस्ता होने के चलते सूबे में किसान मौत को गले लगा रहे हैं।
प्रदेश की युवा ब्रिगेड नशे के जाल में फंस रही है। रविवार को सुल्तानपुर लोधी की नई दाना मंडी में वर्कर व आम जनता से रूबरू कार्यक्रम के दौरान कैप्टन काफी जोश में नजर आए।
उन्होंने वायदा किया कि कांग्रेस सरकार बनने पर पंजाब को हर हालत में नशा मुक्त बनाकर पंजाब की युवा पीढ़ी को बचाया जाएगा। 2017 मिशन को पूरा करने में पंजाब के नौजवानों की अहम भूमिका रहेगी। प्रदेश की आर्थिक हालत कमजोर होने के कारण किसान खुदकुशी कर रहे हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों को कर्जे से मुक्त करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2017 विधानसभा चुनाव के लिए छह महीने पहले प्रत्याशी का एलान कर दिया जाएगा।
बेरोजगारी संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि इसका आगामी समय में समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आटा दाल स्कीम जारी रहेगी। शगुन स्कीम पांच हजार रुपये और पेंशन दो हजार रुपये की जाएगी। उन्होंने कहा कि सुल्तानपुर लोधी में दड़ा सट्टा बंद करवाया जाएगा और दर्ज किए गए झूठे केस रद्द किए जाएंगे। पंजाब में उद्योग स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि शान के साथ जीत कर प्रदेश में सरकार बनाएंगे।
कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ रुबरु होते पार्टी नेताओं और वर्करों ने पुलिस की और से नौजवानों पर डाले झूठे केस बंद करने की मांग की। पार्टी में अंदरुनी तौर पर विरोध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। इस मौके पर अकाली दल छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले एडवोकेट जरनैल सिंह, स्वर्ण सिंह सोनी और साथियों को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया।
मागम में पूर्व मंत्री जोगिंदर सिंह मान, प्रदेश कांग्रेस सचिव बलबीर राजा सोढी, प्रदेश कांग्रेस सचिव प्रो. चरन सिंह, सरजीवन शर्मा प्रधान महिला कांग्रेस जिला कपूरथला, ब्लॉक सुल्तानपुर लोधी महिला कांग्रेस के प्रधान सुखविंदर कौर, अवतार सिंह वालिया, जरनैल सिंह नंगल ने स्पष्ट किया कि कैप्टन पंजाब के पानियों के सच्चे राखे हैं।
उन्होंने कैप्टन को आश्वासन दिलाया कि जिले की सभी 4 सीटें जीतेंगे। इस अवसर पर जगजीत सिंह चंदी, जसपाल कौर चीमा डेलीगेट प्रदेश कांग्रेस समागम अन्य के अलावा हरजीत सिंह परमार सचिव प्रदेश कांग्रेस, बलविंद्र सिंह मुल्तानी सीनियर कांग्रेसी नेता, प्रीतम सिंह सीकरी सीनियर नेता, सुरजीत सिंह, ब्लाक कांग्रेस कमेटी सुल्तानपुर लोधी-1 के प्रधान आसा सिंह विर्क, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुल्तानपुर लोधी-2 के प्रधान मुखतार सिंह भगतपुर, शहरी प्रधान संजीव मरवाहा, प्रधान बलविंदर सिंह, बलदेव सिंह रंगीलपुर, इंद्रजीत सिंह, रमेश कुमार, अमरजीत सिंह, कुंदन सिंह, गुरमेल सिंह, अंग्रेज सिंह, मेजर सिंह, राजू ढिल्लो, नरिंद्र सिंह, वतार सिंह, गुरमीत सिंह उपस्थित थे।