फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Bus fell into canal, 18 wedding processions injured

गुरदासपुर : नहर में बस गिरने से 18 बाराती घायल, शादी से वापस लौटते समय हुआ हादसा

Mon, 25 Apr 2022 01:21 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Bus fell into canal, 18 wedding processions injured
नहर में गिरी बस। - फोटो : GURDASPUR
गुरदासपुर। शादी समारोह संपन्न होने के बाद रविवार की शाम को बारातियों को लौट रही एक बस अनियंत्रित होकर अपरबारी दोआब नहर में गिर गई। जिससे बस में सवार बारातियों ने चीखें चिल्लाना शुरु कर दिया। जिनकी आवाजों के सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुुलिस मौके पर आ पहुंची और बारातियों को बस से बाहर निकाला। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सीएचसी अस्पताल सिंघोवाल में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मीरथल के पास गांव गुड़ा से रविवार सुबह एक बारात दीनानगर के गांव पनियाड़ के पास एक रिजोर्ट में गई हुई थी। शादी संपन्न होने के बाद शाम जब बस चालक बस में सवार 25 से 30 बारातियों को लेकर वापस जा रहा था तो तब चालक रास्ता भटक गया। जिस कारण बस का चालक बस को अपरबारी दोआब नहर के किनारे सडक़ से लेकर जा रहा था, मगर अचानक से चालक बस से अपना संतुलन खौ बैठा और बस पलट कर नहर में जा गिरी। उधर घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पार्टी भी मौके पर आ पहुंची और बस में सवार सभी बारातियों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

हादसे के कारण करीब 18 बाराती घायल हो गए। जिन्हें एंबुलेंस का प्रबंध कर सीएचसी सिंघोवाल में दाखिल करवाया गया। सुनील कुमार पुत्र जोगिंदर पाल बस चालक , रविंदर सिंह ,संगम सिंह, बलवीर सिंह, साधना ठाकुर, शाइना, विशाल सिंह ,रशपाल सिंह आदि घायल हो गए। जिनमें से तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed