{"_id":"6265aa314f57126344675a3c","slug":"bus-fell-into-canal-18-wedding-processions-injured-gurdaspur-news-pkl448642638","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरदासपुर : नहर में बस गिरने से 18 बाराती घायल, शादी से वापस लौटते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरदासपुर : नहर में बस गिरने से 18 बाराती घायल, शादी से वापस लौटते समय हुआ हादसा
विज्ञापन
नहर में गिरी बस।
- फोटो : GURDASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरदासपुर। शादी समारोह संपन्न होने के बाद रविवार की शाम को बारातियों को लौट रही एक बस अनियंत्रित होकर अपरबारी दोआब नहर में गिर गई। जिससे बस में सवार बारातियों ने चीखें चिल्लाना शुरु कर दिया। जिनकी आवाजों के सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुुलिस मौके पर आ पहुंची और बारातियों को बस से बाहर निकाला। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सीएचसी अस्पताल सिंघोवाल में दाखिल करवाया गया।
जानकारी के मुताबिक मीरथल के पास गांव गुड़ा से रविवार सुबह एक बारात दीनानगर के गांव पनियाड़ के पास एक रिजोर्ट में गई हुई थी। शादी संपन्न होने के बाद शाम जब बस चालक बस में सवार 25 से 30 बारातियों को लेकर वापस जा रहा था तो तब चालक रास्ता भटक गया। जिस कारण बस का चालक बस को अपरबारी दोआब नहर के किनारे सडक़ से लेकर जा रहा था, मगर अचानक से चालक बस से अपना संतुलन खौ बैठा और बस पलट कर नहर में जा गिरी। उधर घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पार्टी भी मौके पर आ पहुंची और बस में सवार सभी बारातियों को बाहर निकाला गया।
हादसे के कारण करीब 18 बाराती घायल हो गए। जिन्हें एंबुलेंस का प्रबंध कर सीएचसी सिंघोवाल में दाखिल करवाया गया। सुनील कुमार पुत्र जोगिंदर पाल बस चालक , रविंदर सिंह ,संगम सिंह, बलवीर सिंह, साधना ठाकुर, शाइना, विशाल सिंह ,रशपाल सिंह आदि घायल हो गए। जिनमें से तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।