फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Bulldozers run on properties built by selling drugs

Amritsar News: नशा बेचकर बनाई संपत्ति पर चलाया बुलडोजर

Tue, 04 Nov 2025 01:00 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Tue, 04 Nov 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Bulldozers run on properties built by selling drugs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। जिला प्रशासन ने सोमवार को थाना छेहरटा क्षेत्र के अधीन आते घनूपुर छेहरटा के ठठ्ठी मोहल्ले में नशा तस्कर की अवैध संपत्ति को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई सुनीता की संपत्ति पर हुई जिस पर नशा तस्करी के कई केस दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार, सुनीता के पति राजिंदर सिंह उर्फ राजू पर एनडीपीएस एक्ट के तहत आठ मामले दर्ज हैं। वहीं, उसकी बेटी सपना और बेटे मनजीत सिंह उर्फ मिठ्ठू पर भी एनडीपीएस एक्ट और अन्य धाराओं के तहत कई मामले दर्ज हैं। पुलिस और नगर निगम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर नशा तस्कर की संपत्ति को ध्वस्त किया। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि जिले में इस वर्ष एनडीपीएस एक्ट के तहत अब तक 1221 मामले दर्ज कर 2276 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। 259 किलो हेरोइन, 30 किलो अफीम, 325 किलो नशीला पाउडर, 2.91 करोड़ रुपये की ड्रग मनी और 103 वाहन जब्त किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed