{"_id":"6245d665a23fdc7bf92c1d26","slug":"bsf-s-enthusiasm-increased-by-tourists-at-attari-border-amritsar-news-pkl446263591","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: अटारी सीमा पर सैलानियों ने बढ़ाया बीएसएफ का जोश, रिट्रीट सेरेमनी में अचानक भारतीय सीमा में घुसा पाक का कुत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर: अटारी सीमा पर सैलानियों ने बढ़ाया बीएसएफ का जोश, रिट्रीट सेरेमनी में अचानक भारतीय सीमा में घुसा पाक का कुत्ता
Thu, 31 Mar 2022 10:00 PM IST
पंजाब ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: पंजाब ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 10:00 PM IST
सार
परेड करने वाले पाक रेंजर्स के पास खड़े जवानों ने कुत्ते को डराया तो वह भाग कर जीरो लाइन पार कर भारतीय क्षेत्र में पहुंच गया, जिसे बीएसएफ जवानों ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
रिट्रीट सेरेमनी के दौरान पाकिस्तान का कुत्ता भारतीय क्षेत्र में घुसा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
अटारी-वाघा सीमा पर रोज शाम को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पाक रेंजर्स के बीच होने वाली संयुक्त परेड देखने के लिए हजारों सैलानी पहुंच रहे हैं। कोरोना गाइडलाइन में ढील मिलने पर रिट्रीट सेरेमनी देखने वाले सैलानियों की संख्या बढ़ गई है। सीमा पर सैलानियों ने बुधवार को बीएसएफ जवानों का हौसला बढ़ाया। रिट्रीट सेरेमनी के दौरान पाकिस्तान का एक कुत्ता भारतीय सीमा में जा घुसा। इस दौरान सीमा पर मौजूद लोगों ने खूब शोर मचाया और हंसने लगे। बता दें कि बिना अनुमति किसी भी व्यक्ति को सीमा पार करने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन
कैनेडी एवेन्यू के पंकज खन्ना ने बताया कि उन्होंने रिट्रीट सेरेमनी कई साल बाद देखी है। दो साल से इसे कोरोना के चलते बंद कर दिया था। वहीं, गौरी मेहरा का कहना है कि इस सेरेमनी में हजारों लोग बीएसफ जवानों का हौसला बढ़ाते हैं। इसके अलावा सीमा पर देशभक्ति के नगमे सुनकर लोगों में जोश भर जाता है।
विज्ञापन
पाक रेंजर्स के बीच पहुंच गया डॉग
बुधवार शाम ज्वाइंट चेक पोस्ट अटारी सीमा पर बीएसएफ और पाक रेंजर्स की संयुक्त रिट्रीट सेरेमनी चल रही थी। दोनों देशों के सुरक्षा बल अपने-अपने राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान सहित उतारने से पहले परेड कर रहे थे। इस दौरान पाक रेंजर्स के बीच एक कुत्ता पहुंच गया। परेड करने वाले पाक रेंजर्स के पास खड़े जवानों ने कुत्ते को डराया तो वह भाग कर जीरो लाइन पार कर भारतीय क्षेत्र में पहुंच गया, जिसे बीएसएफ जवानों ने पकड़ लिया।
विज्ञापन