{"_id":"52019a3c0a42f888eef44145d8e569d9","slug":"bsf-killed-three-pakistani-smuggler","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ ने तीन पाक तस्कर मार गिराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएफ ने तीन पाक तस्कर मार गिराए
अमर उजाला, अमृतसर/फिरोजपुर
Updated Sat, 26 Oct 2013 09:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ की बीओपी मुल्लाकोट के पास शुक्रवार रात बीएसएफ के जवानों ने तीन पाकिस्तानी तस्करों को मार गिराया। मारे गए तस्करों के कब्जे से 24 किलो हेरोइन, एक एके-47, दो पिस्तौल, 57 कारतूस, चार मैगजीन, तीन मोबाइल फोन और 610 रुपये पाकिस्तानी करेंसी बरामद हुई है।
तीनों तस्कर सीमा पर की गई तारबंदी में प्लास्टिक का पाइप लगाकर भारतीय सीमा में हेरोइन की खेप फेंक रहे थे। बीएसएफ के आईजी अजय कुमार तोमर ने बताया कि पंजाब से सटी सीमा पर चौकसी बढ़ाई गई है।
इसी के चलते इतनी बड़ी सफलता हाथ लगी। उन्होंने बताया कि बीएसएफ की एक टुकड़ी शुक्रवार रात बीओपी मुल्लाकोट के पास गश्त कर रही थी।
इस दौरान उन्होंने फेंसिंग के पास धान की फसल के बीच हलचल देखी और चेतावनी दी। खेत में छुपे तस्करों ने चेतावनी के जवाब में जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में तीन तस्कर मारे गए। तीनों ही पाकिस्तान के निवासी थे।
विज्ञापन
यह मिला तस्करों के कब्जे से
घटनास्थल पर बीएसएफ के अधिकारियों को हेरोइन के 24 पैकेट मिले। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत एक अरब बीस करोड़ है। इसके अलावा एक एके-47, 32 बोर की दो पिस्तौल, एके-47 के 47 कारतूस, दो मैगजीन बरामद हुए। पिस्तौल के 13 कारतूस व दो मैगजीन, 610 की पाकिस्तानी करेंसी और सौ रुपये का रिचार्ज कूपन बरामद हुआ।
इस साल आठ तस्कर ढेर किए
आईजी ने बताया कि 2012 में सरहद पर सात पाकिस्तानी तस्कर, चार पाक नागरिक और एक भारतीय तस्कर मार गिराया था। वर्ष 2013 में तीन पाकिस्तानी तस्कर, तीन भारतीय तस्कर और दो पाकिस्तानी नागरिक मारे गए हैं।