{"_id":"60f834bd0e64983c7d3a0962","slug":"bsf-gave-sweets-to-pak-rangers-on-the-occasion-of-eid-al-adha","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद की खुशी: भारत-पाकिस्तान के जवानों ने एक-दूसरे को दी मिठाई, त्योहार की बधाई भी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद की खुशी: भारत-पाकिस्तान के जवानों ने एक-दूसरे को दी मिठाई, त्योहार की बधाई भी दी
Wed, 21 Jul 2021 09:01 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 21 Jul 2021 09:01 PM IST
सार
कोरोना की वजह से अटारी-वाघा सीमा बंद हैं। लेकिन ईद-उल अजहा के मौके पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने पाकिस्तानी रेंजर्स को मिठाई सौंपी। दोनों देशों के जवानों ने एक-दूसरे को त्योहार की बधाई भी दी।
विज्ञापन
पाकिस्तानी रेंजर्स को मिठाई सौंपते बीएसएफ जवान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईद-उल अजहा (बकरीद) के मौके पर बुधवार की सुबह भारत-पाक सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों और पाक रेंजर्स के बीच मिठाई का आदान-प्रदान हुआ। ज्वाइंट चेक पोस्ट जीरो लाइन पर सुबह बीएसएफ के कमांडेंट डॉ. अंजन भोला और पाक रेंजर्स कमांडिंग ऑफिसर के नेतृत्व में एक संयुक्त प्रोग्राम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
सुबह करीब 10 बजे कुछ समय के लिए भारत-पाकिस्तान के अंतरराष्ट्रीय गेट खुले। बीएसएफ के कमांडेंट और पाक रेंजर्स अपना-अपना गेट पार करके जीरो लाइन पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने एक दूसरे को ईद-उल-अजहा की बधाई दी। साथ ही मिठाई और फलों की टोकरी भी दी। इस अवसर पर बीएसएफ के सहायक कमांडेंट सुधीर कुमार के अलावा बल के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
कुछ ही मिनटों के कार्यक्रम के दौरान दोनों ओर से अधिकारियों ने एक दूसरे को ईद-उल-अजहा के त्योहार पर बधाई और शुभकामनाएं दी। इसके तुरंत बाद दोनों देशों के अंतरराष्ट्रीय गेट बंद हो गए। जेसीपी अटारी पर तैनात प्रोटोकाल अधिकारी अरुणपाल ने बताया कि कोरोना काल के चलते भी पिछले समय के दौरान जीरो लाइन पर भारत-पाक के सुरक्षा बलों के बीच इस तरह का कोई कार्यक्रम नहीं हुआ। बुधवार को ईद के मौके पर दोनों देशों के सुरक्षा बलों के बीच मिठाई के आदान-प्रदान से रिश्तों में कुछ मिठास आने की संभावना के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन