फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   BSF dropped thousands of ration packets from helicopter

Amritsar News: बीएसएफ ने हेलिकॉप्टर से गिराए राशन के हजारों पैकेट

Sat, 30 Aug 2025 09:06 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 09:06 PM IST
विज्ञापन
BSF dropped thousands of ration packets from helicopter
फोटो
विज्ञापन

---
-नावों के माध्यम से लोगों को पहुंचाया जा रहा सुरक्षित स्थानों पर
-बाढ़ में फंसे लोगों को ड्रोन की मदद से ढूंढा जा रहा
---
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। पंजाब में आई बाढ़ में बीएसएफ के जवान दिन-रात विशेष अभियान चलाकर लोगों को बचाने में जुटे हैं। शनिवार को बीएसएफ ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य जारी रखा। हेलिकॉप्टर से प्रभावित क्षेत्रों में राशन के हजारों पैकेट गिराए गए। रावी दरिया में उफान के कारण दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। रमदास, अजनाला, गग्गोमाहल, कक्कड़ घोनेवाल गांवों में चार-चार फीट पानी आ चुका है। बीएसएफ के जवान ड्रोन की मदद से बाढ़ में फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं। लोग घरों की छतों में बैठ कर राहत और बचाव की प्रतीक्षा कर रहे हैं। अजनाला के दर्जनों गांव टापू में परिवर्तित हो चुके हैं। बढ़ते जलस्तर और सड़क संपर्क टूटने के कारण इन इलाकों तक न तो सरकारी अमला पहुंच पा रहा था और न ही जरूरी सामान, ऐसे में बीएसएफ ने हेलिकॉप्टर की मदद से आटा, चावल, दाल, नमक और अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री गिराई। अभियान में शामिल अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ का प्राथमिक दायित्व देश की सीमाओं की सुरक्षा करना है लेकिन किसी आपदा या संकट की घड़ी में बल हमेशा नागरिकों के साथ खड़ा रहता है। जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते तब तक राहत कार्य लगातार जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed