फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Brother of Congress MP Jasbir Singh Dimpa will contest assembly elections from Khadoor Sahib

कांग्रेस में बगावत: बेटे को नहीं मिला टिकट तो सांसद ने किया बड़ा एलान, अब भाई को विधानसभा चुनाव में उतारेंगे

Sun, 30 Jan 2022 08:38 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 30 Jan 2022 08:38 PM IST
सार

पंजाब कांग्रेस में बगावत शुरू हो गई है। बेटे को टिकट न मिलने से आहत खडूर साहिब से कांग्रेस सांसद जसबीर सिंह डिंपा ने रविवार को बड़ा एलान कर दिया है। उन्होंने अपने भाई को खडूर साहिब विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारने की घोषणा की है।

विज्ञापन
Brother of Congress MP Jasbir Singh Dimpa will contest assembly elections from Khadoor Sahib
सांसद जसबीर सिंह डिंपा - फोटो : Wikipedia

विस्तार

कांग्रेस में नवजोत सिंह सिद्धू और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बीच खींचतान के बाद अब पार्टी के खडूर साहिब से सांसद जसबीर सिंह डिंपा भी कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए एक चुनौती बनने वाले हैं। बेटे को टिकट नहीं मिलने से आहत डिंपा ने रविवार को अपने घर में समर्थकों साथ बैठक के बाद अपने भाई को खडूर साहिब विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारने का एलान कर दिया। 

विज्ञापन


जसबीर सिंह डिंपा का ब्यास हलका के साथ-साथ खडूर साहिब में काफी मजबूत आधार है। यहां से चुनाव मैदान में उतरे कांग्रेस उम्मीदवार को डिंपा के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी रहे जसबीर सिंह डिंपा पिछले लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े हैं।
विज्ञापन


उनके विधायक पिता संत सिंह की साल 1986 में आतंकी हमले में जान चली गई थी। डिंपा खुद दो बार अपने गांव की पंचायत के सरपंच बने। साल 2002 में कांग्रेस पार्टी से ही विधायक बने। पार्टी ने साल 2017 में उन्हें अमृतसर दक्षिण विधानसभा से टिकट दिया, मगर उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद वे साल 2019 में खडूर साहिब से लोकसभा सदस्य बने। सांसद डिंपा का ब्यास और आसपास के इलाके व खडूर साहिब में काफी प्रभाव है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद जसबीर सिंह डिंपा ने अपने घर में समर्थकों के साथ बैठक कर हलके की मौजूदा राजनीतिक हालातों पर चर्चा की। यह भी बात उठी कि उनके (डिंपा) बेटे उपदेश गिल को टिकट नहीं दी गई। पिता खडूर साहिब से सांसद हैं तो उपदेश गिल को यहां से टिकट मिलने की पूरी उम्मीद थी। जिसके मद्देनजर गिल ने पहले से ही हलके में अपनी पकड़ मजबूत बनानी शुरू कर दी थी। उपदेश गिल को टिकट न देने के पीछे कहीं न कहीं सांसद डिंपा की कैप्टन अमरिंदर सिंह से करीबी को कारण माना जा रहा है। हालांकि सांसद डिंपा ने अपने भाई हरपिंदर सिंह राजन को खडूर साहिब से चुनाव मैदान में उतारने का एलान कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed