फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   bride refuses to marry groom on wedding day both family complain to police in Tarn Taran

आठ साल का प्यार फेरों से पहले छू-मंतर: शादी के लिए विदेश से पंजाब आया दूल्हा, दुल्हन बोली- शादी नहीं हो सकती

Tue, 17 Dec 2024 08:30 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 17 Dec 2024 08:30 PM IST
सार

दुल्हन ही दूल्हे से शादी करने से मुकर गई। दुल्हन के इस फैसले से दूल्हे के अरमानों पर पानी फिर गया। हैरानी की बात यह है कि दूल्हा और दुल्हन एक-दूसरे से आठ साल से बात कर रहे थे, फिर भी दुल्हन ने शादी से मना कर दिया।

विज्ञापन
bride refuses to marry groom on wedding day both family complain to police in Tarn Taran
Bride - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शादी के लिए सज-धज कर तैयार दूल्हा फूलों से सजी कार में सवार होकर पहुंचा। बराती ढोल-बाजों पर नाचते-गाते शादी के जश्न में डूबे थे। तभी अचानक कुछ ऐसा हुआ कि दुल्हन पक्ष वाले शादी से मुकर गए। इस वजह से दूल्हे को बिना दुल्हनिया ही पूरी बरात के साथ खाली हाथ लौटना पड़ा। 

विज्ञापन


दरअसल हुआ यूं कि दुल्हन ही दूल्हे से शादी करने से मुकर गई। दुल्हन के इस फैसले से दूल्हे के अरमानों पर पानी फिर गया। हैरानी की बात यह है कि दूल्हा और दुल्हन एक-दूसरे से आठ साल से बात कर रहे थे, फिर भी दुल्हन ने शादी से मना कर दिया यह जांच का विषय है। 
विज्ञापन


मामला यहीं शांत नहीं हुआ। लड़का और लड़की के परिवार वाले पुलिस थाने पहुंच गए और एक-दूसरे के खिलाफ धोखा देने की शिकायत दर्ज करवाई है। दोनों पक्षों ने ही पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आठ साल से दोनों के बीच दोस्ती

यह घटना पंजाब के तरनतारन की है। दूल्हा हरमनदीप सिंह ने बताया कि वह विदेश (कतर) में ड्राइवर की नौकरी करता है। वह माता-पिता का इकलौता बेटा है। हरमनदीप का आरोप है कि थाना सिटी अधीन आते गांव ठट्ठी खारा की युवती (दुल्हन) से उसकी दोस्ती आठ साल से थी। इस दोस्ती को रिश्तेदारी में बदलने को दोनों ने एक-दूसरे से शादी करने का फैसला लिया था। हरमनदीप का आरोप है कि युवती शादी के लिए तैयार थी, लेकिन लड़की के पिता को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। 

दोनों परिवारों की सहमति से तय हुई थी शादी

हरमनदीप ने बताया कि छह नवंबर को दोनों पक्षों में आपसी सहमति होने के बाद वह शादी कराने के लिए कतर से पंजाब आ गया। युवती के पिता और अन्य रिश्तेदारों ने बीते शनिवार को उनके घर आकर शगुन भी दिया और 15 दिसंबर (रविवार) के लिए शादी पक्की की थी। 

गुरुद्वारा साहिब में होनी थी शादी

रविवार को दूल्हा अपने परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों के साथ फूलों से सजी कार पर सवार होकर बरात लेकर गांव के ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पहुंचा तो वह हैरान रह गए। उन्होंने देखा कि वहां लड़की वालों की तरफ से कोई भी नहीं आया था। जब उन्होंने लड़की के परिवार वालों से संपर्क किया तो उन्हें बताया गया कि दुल्हन का पिता घर कहीं चला गया है। 

युवती की मां बोली- नहीं हो सकती शादी

इसके बाद दोपहर में अचानक लड़की की मां और उसके चचेरे भाई गुरुद्वारा पहुंचे। उन्होंने लड़के वालों को इस रिश्ते से इनकार कर दिया। ऐसे में यह शादी नहीं हो सकती। 

लड़की को लाखों रुपये किए ट्रांसफर

हरमनदीप सिंह ने आरोप लगाया कि वह युवती के साथ पिछले आठ साल से रिलेशनशिप में था। उसने कई बार युवती को रुपये भी ट्रांसफर किए हैं। उसने युवती के लिए लाखों रुपये खर्च किए हैं। वहीं, शादी तोड़ने के बाद लड़की वालों ने उनके खिलाफ पुलिस में झूठा मामला दर्ज करने की भी साजिश रची है। इसलिए वे भी पुलिस से न्याय की मांग करने के लिए थाने पहुंचे हैं। 

क्या बोली पुलिस

उधर, थाने पहुंची दुल्हन और उसके परिजनों ने कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया। इस संबंधी जांच अधिकारी गुरदीप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की मिली शिकायत की जांच की जा रही है। पहले दोनों पक्षों को बुलाकर मामला सुलझाया जाएगा, नहीं तो बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed