{"_id":"644b9f6f144c7578f10991c4","slug":"border-security-force-recovered-packet-of-heroin-from-field-in-border-village-of-attari-in-amritsar-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar: बीएसएफ को खेत से पांच पैकेटों में मिली आठ किलो हेरोइन, एक रिंग और आठ चमकीली पट्टियां भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: बीएसएफ को खेत से पांच पैकेटों में मिली आठ किलो हेरोइन, एक रिंग और आठ चमकीली पट्टियां भी बरामद
Fri, 28 Apr 2023 03:57 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 28 Apr 2023 03:57 PM IST
सार
बीएसएफ प्रवक्ता के मुताबिक भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ के जवान शुक्रवार सुबह रूटीन गश्त कर रहे थे। इस दौरान ही उन्हें सीमांत गांव कक्कड़ के बाहर स्थित एक खेत में हेरोइन होने की सूचना मिली। इस पर बीएसएफ ने कक्कड़ गांव के आस-पास के इलाके में सर्च अभियान शुरू कर दिया।
विज्ञापन
अमृतसर में खेत से हेरोइन बरामद।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने शुक्रवार सुबह अटारी के सीमांत गांव कक्कड़ के एक खेत में से हेरोइन का पैकेट बरामद किया है। सूचना के बाद बीएसएफ ने सर्च अभियान चलाया था। इस दौरान पीले रंग की सेलो टेप में लिपटा हेरोइन का एक पैकेट बल के जवानों को मिला जिसे उन्होंने अपने कब्जे में लिया। इस पैकेट के साथ एक रिंग और आठ चमकीले स्ट्राइप्स भी मिले हैं। पैकेट की जांच के दौरान उसके अंदर से और पांच पैकेट पाए गए, जिनसे आठ किलो हेरोइन बरामद की गई।
बीएसएफ प्रवक्ता के मुताबिक भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ के जवान शुक्रवार सुबह रूटीन गश्त कर रहे थे। इस दौरान ही उन्हें सीमांत गांव कक्कड़ के बाहर स्थित एक खेत में हेरोइन होने की सूचना मिली। इस पर बीएसएफ ने कक्कड़ गांव के आस-पास के इलाके में सर्च अभियान शुरू कर दिया। सर्च के दौरान जब बीएसएफ के जवान एक खेत में पहुंचे तो वहां उन्हें पीले रंग की सेलो टेप में लिपटा एक पैकेट मिला, जिसे तुरंत कब्जे में ले लिया गया।
इस पैकेट के साथ एक रिंग तथा विभिन्न रंगों की आठ चमकीली स्ट्राइप्स भी बरामद की गई। पैकेट की जांच करने पर उसके अंदर से सफेद रंग के कपड़े के बने पांच पैकेट मिले। इनमें आठ किलो हेरोइन मिली। संभावना है कि गुरुवार को धनोए कलां के बाहर खेतों में मार गिराए ड्रोन ने इस पैकेट को गिराया होगा। इस तरह बीएसएफ ने एक बार फिर पाकिस्तान के तस्करों के नाकाम इरादों को विफल करते हुए ड्रोन से गिराया गया हेरोइन का पैकेट बरामद कर लिया। बीएसएफ के सीनियर अधिकारियों ने इसकी सूचना लोकल पुलिस को देते हुए हेरोइन पुलिस को सौंप दी है।