फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Bolero car, arrested for stealing transformer oil with 60 liters of oil

बोलेरो गाड़ी, 60 लीटर तेल के साथ ट्रांसफार्मर तेल चोरी करने वाला दबोचा

Sun, 26 Jun 2022 09:54 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
Bolero car, arrested for stealing transformer oil with 60 liters of oil
अमृतसर। पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन बार्डर जोन की कत्थूनंगल सब डिवीजन के गांव अब्दाल में किसानों ने ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी करने वाले एक व्यक्ति को दबोच लिया। जबकि अंधेरे का फायदा उठा कर उसके दो साथी भागने में सफल हो गए। पकड़े गए आरोपी को किसानों ने पुलिस के हवाले कर दिया है। मौके पर चोरी की कार्रवाई के अंजाम देने के लिए उपयोग की गई एक बोलेरो गाड़ी और छह प्लास्टिक के कैन समेत 60 लीटर ट्रांसफार्मर तेल भी कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन

पावरकाम बार्डर जोन के चीफ इंजीनियर बाल कृष्ण और सब अर्बन डिवीजन के डिप्टी चीफ इंजीनियर जतिंदर सिंह ने मामले को लेकर अमृतसर ग्रामीण के एसएसपी के साथ मुलाकात की और मामले को हल करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से बिजली ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी करने की काफी घटनाएं सामने आ रही हैं, परंतु आरोपी पकड़े नहीं जा रहे थे। अब जो व्यक्ति पकड़ा गया है उसकी गंभीरता से पूछताछ करके इस गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार किया जाए। पुलिस ने मामले को लेकर धारा 379 और 411 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed