फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   bernala, registration, child, one, month, before, birth

बच्चे के जन्म होने से एक महीने पहले रजिस्ट्रेशन

Mon, 03 Aug 2015 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला Updated Mon, 03 Aug 2015 10:11 PM IST
विज्ञापन
नगर काउंसिल के जन्म व मृत्यु विभाग का एक कारनामा सामने आया है। एक बच्चे के जन्म होने से एक महीने पहले ही विभाग ने अपने रिकार्ड में उस बच्चे के जन्म का रजिस्ट्रेशन कर दिया। अब बच्चे के अभिभावक गलती ठीक कराने के लिए भटक रहे हैं। 
विज्ञापन


गांव बडवर के रहने वाले दलजीत सिंह चीमा ने बताया कि उनके बेटे अमृतपाल का जन्म दो मई वर्ष 2002 को हुआ था। उसने नगर काउंसिल के जन्म व मृत्यु विभाग से बेटे का जन्म प्रमाणपत्र बनवाया।
विज्ञापन


प्रमाण पत्र बनाने वाले क्लर्क ने सर्टिफिकेट में बेटे के जन्म के रजिस्ट्रेशन की तारीख चार अप्रैल वर्ष 2002 दर्ज कर लिया। इससे उसे काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गलती ठीक कराने के लिए वह सुविधा सेंटर के चक्कर लगा रहा है। कई चक्कर लगाने के बाद भी गलती ठीक नहीं की गई। सुविधा सेंटर के मुलाजिम कई फार्माल्टी गिनवा देते हैं।


इस संबंध में नगर काउंसिल  के अध्यक्ष संजीव शोरी से बात की गई। इस पर उन्होंने कहा कि प्रमाणपत्र बनाने वाले से गलती हो गई है। जल्द ही गलती को दुरुस्त करा दिया जाएगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed