{"_id":"686ef8e68af37bcd0591bbe7485886f3","slug":"bernala-bhagwant-maan-government-state-attack-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश सरकार पर बरसे भगवंत मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश सरकार पर बरसे भगवंत मान
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
Updated Sun, 23 Aug 2015 10:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा क्षेत्र संगरूर के आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान ने गांव संघेडा,सेखा व हंडियाया में रविवार को जनसभाएं की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की अकाली-भाजपा सरकार पर शब्दों के तीर चलाए।
साथ ही शिरोमणि अकाली दल के विधानसभा क्षेत्र बरनाला के इंचार्ज व उद्योगपति राजिंदर गुप्ता और बरनाला विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी विधायक केवल सिंह ढिल्लों को डिफाल्टर बताया।
सांसद ने कहा कि राजिंदर गुप्ता ने सरकार से लिया करोड़ों रुपयों का कर्ज वापस नहीं किया है। वहीं बरनाला विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी विधायक केवल सिंह ढिल्लों पर भी सरकार का करोड़ों रुपये बकाया है। इस तरह अकाली भाजपा एवं कांग्रेस की नुमाइंदगी करने वाले यह दोनों नेता सरकार के डिफाल्टर हैं।
विज्ञापन
सांसद मान ने कहा कि ढिल्लों ने सियासी लाभ लेने के लिए बरनाला को जिला बनाया और इसका विकास करने के लिए कोई प्रयास नहीं किया। लोगों को यह नहीं पता कि जिले के विस्तार न करने के कारण गरीब, दलित, किसानो, व्यापारियों का भारी नुकसान हुआ है। लोग अफसरों की फौज तले और टैक्सों के नीचे दबकर रह गए।
मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी का यहां से विधायक बनने पर जिले के विकास के साथ साथ इसका बडे़ स्तर पर विस्तार भी किया जाएगा। सांसद मान ने कहा कि राजिंदर गुप्ता हल्के के विकास के लिए अब तक एक फूटी कौड़ी भी नही ला पाए।
हल्के के लोगों को विकास के लिए 200 करोड़ रुपये लाने का सपना दिखाया गया। लोगों का यह सपना टूट चुका है। सांसद मान ने अपील की कि जनता के बीच में बैठकर उनके दुखसुख में शामिल होने वाली आम आदमी पार्टी से जुड़कर राज्य में आप की सरकार बनाएं।
फोटो कैप्शन:23बीएनएल-01, बरनाला में जनसमूह को संबोधित करते हुए भगवंत मान
फोटो कैप्शन:23बीएनएल-02, बरनाला में मीडिया से बातचीत करते हुए सांसद भगवंत मान