{"_id":"65f0bbb86677fc4e12002156","slug":"beas-police-arrested-the-desired-accused-in-ten-cases-amritsar-news-c-59-1-spkl1002-104887-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: ब्यास पुलिस ने दस मामलों में वांछित आरोपी को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: ब्यास पुलिस ने दस मामलों में वांछित आरोपी को दबोचा
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ हत्या के दो, हत्या प्रयास के तीन व अन्य आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के पांच केस
30 अगस्त को बाबा बकाला साहिब क्षेत्र में गोली मार की थी युवक की हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। ब्यास थाना की पुलिस ने राज्य में अलग-अलग थानों में दर्ज 10 मामलों में वांछित आरोपी हिम्मत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसे फिलहाल हत्या के एक मामले में काबू किया है। इस पर 30 अगस्त, 2023 की रात बाबा बकाला साहिब के क्षेत्र में गोली मार कर एक युवक की हत्या का आरोप है।
एसएसपी देहाती सतिंदर सिंह ने गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गुरदासपुर के थाना घुम्मान के गांव मल्लोवाली चीमा निवासी हिम्मत सिंह के रूप में बताई। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ घुम्मान निवासी कमलजोत सिंह की हत्या का केस 31 अगस्त, 2023 को ब्यास थाने में दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया कि आरोपी हिम्मत सिंह के खिलाफ दो हत्या के केस, तीन हत्या प्रयास के तथा पांच अन्य आपराधिक वारदातों को अंजाम देने के केस दर्ज हैं। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद पुलिस रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।