{"_id":"05f2a2cdfaf35b639f949e23edc2fe72","slug":"bathinda-sucide-woman-canal-jump-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने नहर में छलांग लगाकर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने नहर में छलांग लगाकर की खुदकुशी
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
Updated Wed, 19 Aug 2015 09:37 PM IST
विज्ञापन
शिवबाड़ी के पास सरहिंद नहर में बुधवार को एक महिला ने छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। नौजवान वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर महिला का शव नहर से निकाला।
संस्था के सदस्यों ने थाना थर्मल पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने संस्था के सहयोग से शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया।
मृतक महिला की पहचान के लिए संस्था की ओर से फेसबुक और वाट्सऐप पर फोटो को शेयर किया गया। वहीं वाट्सऐप के माध्यम से पांच घंटों बाद ही मृतका की पहचान वीना गर्ग निवासी फेस 1 मॉडल टाउन के तौर पर हुई है।
पुलिस के अनुसार मृतका आर्य समाज चौक में रहने वाली अपनी बेटी के पास आई थी। जब मृतका वीना गर्ग की बेटी ने सुबह 6 बजे उठ कर देखा तो उसकी मां घर पर नहीं थी।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने महिला को ढूंढने के प्रयास शुरू कर दिए थे। परिजनों के अनुसार वीना कुछ समय से मानसिक तौर पर परेशान चल रही थी। इस संबंधी उसका उपचार भी चल रहा था।