{"_id":"af7b6c0f203e2147b3a47bd8bd1ee961","slug":"bathinda-labour-accountant-axe-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंट भट्ठे के लेबर ने मुनीम को कुल्हाड़ी से काट डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईंट भट्ठे के लेबर ने मुनीम को कुल्हाड़ी से काट डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
Updated Sat, 01 Aug 2015 10:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना कोटफत्ता इलाके के गांव कोटशमीर स्थित ईंट भट्टे के लेबर वीरवार की रात मुनीम की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी और भट्टे पर खड़ा एक ट्रैक्टर ट्राली लेकर फरार हो गया।
लेबर को हत्या करते हुए मृतक के बेटे ने देख लिया। इस पर आरोपी ने उसे भी मारने की कोशिश की, पर जैसे-तैसे उसने पास के खेतों में छिपकर अपनी जान बचाई और शुक्रवार को सुबह हत्या की जानकारी पुलिस को दी। थाना कोटफत्ता पुलिसने घटना के चश्मदीद मृतक के बेटे के बयानों पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
थाना कोटफत्ता पुलिस को दिए बयानों में कमलजीत सिंह निवासी उधम सिंह नगर बठिंडा ने बताया कि उसके पिता अतर सिंह (55) गांव कोटशमीर स्थित नीला राम गर्ग के ईंट भट्टे पर मुनीम थे और रात में भट्टे पर ही रहते थे।
विज्ञापन
वह तीस जुलाई की रात अपने पिता अतर सिंह का हालचाल जानने के लिए भट्ठे पर गया था। इस दौरान उसने देखा कि आरोपी मन्ना सिंह निवासी पक्का अमृतसर रोड फरीदकोट उसके पिता अतर सिंह के साथ झगड़ा कर रहा था।
आरोपी मंना सिंह जबरन उक्त ट्रैक्टर ट्राली लेकर जा रहा था और उसके पिता उसे रोक रहे थे। इसी विवाद मन्ना ने पास में पड़ी कुल्हाड़ी से वारकर उसके पिता की हत्या कर दी। जब उसने पिता को बचाने का प्रयास किया तो आरोपी मन्ना सिंह ने उसे भी मारने की कोशिश की और कुल्हाड़ी लेकर उसके पीछे पड़ गया। इस पर भट्ठे के पास स्थित खेतों में जाकर छिप गया। इसके बाद आरोपी ट्रैक्टर ट्राली लेकर फरार हो गया।
मामले के जांच अधिकारी एएसआई सुखमंदर सिंह ने बताया कि कमलजीत सिंह के बयानों पर फरार आरोपी मन्ना सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी मन्ना सिंह चार-पांच माह से ईंट भट्ठे पर लेबर का काम करता था। उसकी नीयत भट्टे का ट्रैक्टर ट्राली चोरी करने की थी। ट्रैक्टर ट्राली चोरी करते समय मुनीम अतर सिंह ने उसे देख लिया और रोका। इस पर मन्ना सिंह ने कुल्हाड़ी से अतर सिंह की हत्या कर दी।