फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   bathinda, electricity, team, tied, villagers

बिजली चेकिंग करने गई टीम को बनाया बंधक

Tue, 28 Jul 2015 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Tue, 28 Jul 2015 10:09 PM IST
विज्ञापन
गांव पित्थो में बिजली चोरी रोेकने गई पावरकॉम की टीम को मंगलवार लोगों ने बंधक बना लिया। टीम की ओर से बिजली चोरी के सबूत कोे खत्म करने के बाद ही लोगों ने उन्हें जाने दिया। पावरकॉम अधिकारियों ने बाद में दस घरों को बिजली चोरी के आरोप में 3 लाख का जुर्माना करने के साथ पुलिस को भी कार्रवाई के लिए लिखा है।
विज्ञापन


रामपुरा ग्रामीण सब डिवीजन के एसडीओ संदीप गर्ग की अगुवाई में पांच लोगों की टीम सुबह करीब 5 बजे पित्थो गांव में बिजली चोरी संबंधी चेकिंग के लिए गई थी।

एसडीओ गर्ग के अनुसार उन्होंने 10 घरों में बड़े व्यापक स्तर पर बिजली चोरी के मामले पकड़े। इस बीच करीब डेढ़ से दो सौ ग्रामीणों ने इकट्ठे होकर उनकी गाड़ी को घेर लिया। गांव निवासियों की मांग थी कि बिजली चोरी के मामलों को खत्म किया जाए।
विज्ञापन


अधिकारियों की ओर से इंकार करने पर लोगों ने काफी देर तक पावरकॉम टीम को गाड़ी में ही बंधक बनाए रखा। उनके साथ गाली-गलौच भी किया। पावरकॉम अधिकारियों को अपने मोबाइल में बिजली चोरी संबंधी बनाई गई वीडियो को डिलीट करना पड़ा। ग्रामीणों ने उनके रजिस्टरों में भी कटिंग कर दी। इसके बाद अधिकारियों को जाने दिया गया। एसडीओ गर्ग के अनुसार सूचना देने के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पित्थो गांव में बड़े स्तर पर बिजली चोरी की सूचना मिलने के बाद चेकिंग की गई थी। वरिष्ठ अधिकारी चेकिंग कर बिजली चोरी रोकने के लिए दबाव डालते रहते है, लेकिन चेकिंग के लिए कोई सुरक्षा नहीं दी जाती है। पित्थो गांव के 10 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई थी।

इस संबंधी 3 लाख रुपये जुर्माने के नोटिस जारी कर दिए गए हैं। साथ ही पुलिस को पत्र लिखकर सरकारी ड्यूटी में रुकावट डालने वाले लोगों पर केस दर्ज करने को कहा गया है। भविष्य में चेकिंग के लिए पुलिस सुरक्षा भी प्रदान करने की मांग की गई है।

-संदीप गर्ग, एसडीओ, पावरकॉम रामपुरा ग्रामीण सब डिवीजन

पित्थो गांव में पावरकॉम अधिकारियों के घेराव की सूचना पर पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची थी। वहीं उससे पहले ही अधिकारियों ने गांव निवासियों के साथ समझौता करते हुए रिकॉर्ड को खत्म कर दिया था। इसलिए पुलिस टीम वापस आ गई थी।
--एसएचओ, थाना सदर, रामपुरा फूल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed