फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Batch of 1052 Sikh pilgrims flagged off to Pakistan on occasion of Baisakhi

Amritsar: 1052 सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान रवाना, श्री पंजा साहिब में मनाएंगे खालसा साजना दिवस

Sun, 09 Apr 2023 11:55 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 09 Apr 2023 11:55 AM IST
सार

जत्था पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा श्री पंजा साहिब में खालसा साजना दिवस बैसाखी के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पाकिस्तान रवाना हुआ है। 9 अप्रैल को यह जत्था गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब पहुंचेगा, जहां से 10 अप्रैल को गुरुद्वारा श्री सच्चा सौदा, मंडी चूहरकाना के दर्शन करने के बाद वापस गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब में रुकेगा।

विज्ञापन
Batch of 1052 Sikh pilgrims flagged off to Pakistan on occasion of Baisakhi
पाकिस्तान रवाना हुआ सिख संगत का जत्था। - फोटो : संवाद

विस्तार

खालसा साजना दिवस (वैसाखी) के अवसर पर पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा श्री पंजा साहिब में होने वाले कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने रविवार को 1052 सिख तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना किया। एसजीपीसी के सदस्य अमरजीत सिंह भलाईपुर जत्थे के प्रमुख नियुक्त किए गए हैं। भलाईपुर ने बताया कि पाकिस्तान में सिख समुदाय के कई ऐतिहासिक गुरुद्वारे हैं, जहां जाने के लिए हर सिख के मन की इच्छा होती है, इसलिए दोनों देशों की सरकारों को अपने दिल खोल श्रद्धालुओं को वीजा देना चाहिए। उन्होंने उन्हें जत्थे का नेतृत्व सौंपने के लिए एसजीपीसी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी का धन्यवाद किया।

विज्ञापन


एसजीपीसी के सचिव प्रताप सिंह ने बताया कि यह जत्था पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा श्री पंजा साहिब में खालसा साजना दिवस (वैसाखी) के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पाकिस्तान रवाना हुआ है। जत्थे के साथ शिरोमणि कमेटी ने गुरबाणी गुटका साहिब, कंघे, कड़े, कृपाण, लोइयां, चायपत्ती आदि भेजी है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बैसाखी के मुख्य कार्यक्रम के दौरान गुरुद्वारा श्री पंजा साहिब में अमृत संचार भी किया जाएगा। जत्थे के रवाना होने के समय शिरोमणि कमेटी के सचिव प्रताप सिंह, बलविंदर सिंह कहलवां, सिमरजीत सिंह, बिजय सिंह, सतनाम सिंह मंगसराय उप सचिव, गुरचरण सिंह कुहाला मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता, हरभजन सिंह अध्यक्ष, मलकीत सिंह, बलविंदर सिंह खैराबाद, पलविंदर सिंह प्रभारी यात्रा, गुरमीत सिंह मुक्तसरी, सतविंदर सिंह फूलपुर, परजिंदर सिंह, हरपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में शिरोमणि कमेटी के कर्मचारी व जत्थे में जाने वाले श्रद्धालु मौजूद थे। इससे पहले भलाईपुर व उनके साथ एसजीपीसी के बलविंदर सिंह, जसवंत सिंह पुरैन, बीबी जोगिंदर कौर, पूर्व सचिव कुलवंत सिंह, हरजीत सिंह लालुगुम्मन और अन्य प्रमुख हस्तियों ने जत्थे के सदस्यों को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रहेगा कार्यक्रम

  • 9 अप्रैल को जत्था गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब पहुंचेगा।
  • 10 अप्रैल को गुरुद्वारा श्री सच्चा सौदा, मंडी चूहरकाना के दर्शन करने के बाद वापस गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब में रुकेगा।
  • 12 अप्रैल को गुरुद्वारा श्री पंजा साहिब हसन अब्दाल पहुंचेंगे।
  • 14 अप्रैल को श्री पंजा साहिब में मुख्य कार्यक्रम होगा।
  • 15 अप्रैल को गुरुद्वारा श्री पंजा साहिब से तीर्थयात्रियों का जत्था गुरुद्वारा श्री देहरा साहिब, लाहौर पहुंचेगा।
  • 16 अप्रैल को श्रद्धालु गुरुद्वारा श्री रोड़ी साहिब एमनाबाद और गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब जाएंगे।
  • 17 अप्रैल को श्रद्धालु लाहौर के गुरुद्वारा श्री देहरा साहिब में रुकेंगे।
  • 18 अप्रैल को भारत लौट आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed