{"_id":"62dd0f2924723723402df891891e5167","slug":"batala-attack-police-uniform-turban-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर हमला, वर्दी फाड़ी, पगड़ी उतारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पर हमला, वर्दी फाड़ी, पगड़ी उतारी
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला
Updated Sun, 12 Jul 2015 10:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव गिलांवाली में कोर्ट की ओर से भगोड़ा घोषित युवक को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर उसके बेटे और कुछ साथियों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने टीम के एक पुलिस कर्मी की वर्दी फाड़ दी और कुछ की पगड़ी उतार दी।
पुलिस थाना सदर में आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामला पुलिस टीम के इंचार्ज एसआई दीदार सिंह के बयान पर दर्ज किया गया है।
पुलिस को दिए बयान में एसआई दीदार सिंह ने बताया कि आरोपी मुख्तार मसीह वासी गिलांवाली को अदालत ने 28 नवंबर 2013 को पीओ घोषित किया था। सूचना के आधार पर एसआई दीदार सिंह पुलिस पार्टी के साथ भगोड़े को गिरफ्तार करने गए थे। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मुख्तार मसीह को काबू कर लिया।
जब वह उसे ले जाने लगे तो उसके बेटे सुच्चा मसीह और करीब छह लोगों ने मुख्तार मसीह को छुड़वाने के लिए पुलिस पार्टी पर हमला बोल दिया। यही नहीं आरोेपियों ने हवलदार जगजीत सिंह की वर्दी फाड़ डाली। यही नहीं आरोपियों ने हवलदार झिरमल सिंह की दाढ़ी नोची और पगड़ी भी उतार दी।
विज्ञापन
मामले की जांच कर रहे एएसआई मनोहर सिंह ने बताया कि पुलिस थाना सदर बटाला ने मुख्तार मसीह, उसके बेटे सुच्चा मसीह वासी गांव गिलांवाली समेत छह अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उक्त आरोपियों में से मुख्तार मसीह को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि अन्य फरार है। जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।