{"_id":"253bc4efa60736be9f9a1874b1f5ee05","slug":"batala-accident-mother-daughter-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला
Updated Tue, 04 Aug 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीवाल रोड पर मंगलवार सुबह ट्रक और स्कूटी की भिड़ंत में साढे़ चार साल की
विज्ञापन
बच्ची और उसकी मां ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्कूटी चला रहे पिता को
मामूली चोटें आई हैं। दंपति अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने जा रहे थे। सूचना पर
पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
आत्मजीत सिंह वासी अलीवाल चौक एक सरकारी स्कूल में कंप्यूटर अध्यापक हैं। मंगलवार सुबह वह अपनी साढ़े चार साल की बेटी सिमरलीन कौर को अमृतसर रोड स्थित स्कूल में छोड़ने जा रहे थे।
उनके साथ उनकी पत्नी सतिंदर कौर भी थीं। वह गांव नत्त में सरकारी स्कूल में शिक्षिका थीं।
जब वह अलीवाल बाईपास के पास पहुंचे तो दूसरी तरफ से आ रहे सीमेंट से भरे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। स्कूटी ट्रक के पिछले टायरों में फंस गई। हादसे में सतिंदर कौर और सिमरलीन कौर की मौके पर ही मौत हो गई।
आत्मजीत सिंह को मामूली चोटें आई हैं। जांच अधिकारी एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि सीमेंट से भरे ट्रक को पुलिस ने अपनी हिरासत में लेकर ट्रक ड्राइवर जगतार सिंह वासी ढिलवां को गिरफ्तार कर लिया है।