फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Bandi Chhor Diwas being celebrated in Amritsar

बंदी छोड़ दिवस पर श्री हरमंदिर साहिब में उमड़ा सैलाब, संगत ने पवित्र सरोवर में लगाई डुबकी

Mon, 28 Oct 2019 09:32 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 28 Oct 2019 09:32 PM IST
विज्ञापन
Bandi Chhor Diwas being celebrated in Amritsar
- फोटो : अमर उजाला

विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक स्थल सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में बंदी छोड़ दिवस और दिवाली का पावन पर्व खालसाई उत्साह व उल्लास से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में डुबकी लगाई। मुख्य भवन में सुशोभित श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के आगे अरदास करने के लिए श्रद्धालुओं को घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। 

विज्ञापन


इस अवसर पर विदेश से भी हजारों श्रद्धालु श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे। लाखों श्रद्धालुओं ने श्री हरमंदिर साहिब के पवित्र सरोवर के साथ स्थित परिक्रमा में दीप जलाए। रहिरास जी की अरदास के बाद लाखों श्रद्धालु पवित्र परिक्रमा में बैठ गए। गुरु की लाडली फौज निहंग सिंहों ने भी बंदी छोड़ दिवस पर गुरु घर में हाजिरी भरी। 
विज्ञापन


विभिन्न निहंग संगठनों के मुखियों ने अपने साथी सहयोगियों के साथ श्री अकाल तख्त साहिब के परिसर में बैठ कर जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह का सिख कौम के नाम संदेश सुना। इस अवसर पर जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह, तख्त श्री केशगढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह और तख्त श्री पटना साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रंजीत सिंह गोहर ने निहंग मुखियों को सम्मानित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed