{"_id":"57d040874f1c1bdc67317332","slug":"babe-ki-barat-babe-ki-barat-from-kapurthala-nagar-kirtan-in-kapurthala-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपूरथला से नगर कीर्तन के रूप में निकली बाबे की बारात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपूरथला से नगर कीर्तन के रूप में निकली बाबे की बारात
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
Updated Wed, 07 Sep 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर लोधी के गुरुद्वारा श्री बेर साहिब से नगर कीर्तन के रूप में गुरु नानक देव जी की बारात बटाला में माता सुलक्खनी जी से विवाह के लिए रवाना होते हुए।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर लोधी के गुरुद्वारा श्री बेर साहिब से श्री गुरु नानक देव जी की बारात नगर कीर्तन के रूप में माता सुलक्खनी जी को ब्याहने के लिए बुधवार सुबह सात बजे बटाला के लिए रवाना हुई। धार्मिक रंग में रंगे सुल्तानपुर लोधी में उत्सव का माहौल रहा। जगह-जगह संगत ने नगर कीर्तन के स्वागत के लिए विशेष प्रबंध किए हुए थे।
श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में विवाह पर्व संबंधी निकाले गए नगर कीर्तन की अगुवाई पारंपरिक वेशभूषा में सजे पंज प्यारों ने की। पंज प्यारों को सिरोपा बख्शीश करने की रस्म संत जगजीत सिंह हरक्खोवाल वालों ने की। उन्होंने इस दौरान श्री गुरु नानक देव जी के दर्शाए गृहस्थ मार्ग के बारे में जानकारी दी।
पूर्व वित्तमंत्री डा. उपिंदरजीत कौर ने विवाह पर्व की बधाई दी। तलवंडी चौधरियां पुल चौक पर कांग्रेस विधायक नवतेज सिंह चीमा ने नगर कीर्तन का स्वागत किया। तलवंडी पुल चौक पर ही संत बलबीर सिंह सीचेवाल के सेवादारों ने भी नगर कीर्तन का स्वागत किया।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के सुल्तानपुर लोधी से प्रत्याशी सज्जन सिंह चीमा ने गांव उच्चा बेट में समर्थकों के साथ नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया। इस दौरान नगर कीर्तन में शामिल संगत ने सज्जन सिंह चीमा को सिरोपा भेंटकर सम्मानित किया।
सिविल अस्पताल के सामने साहित्य सभा के प्रधान डा. स्वर्ण सिंह, आसपास के दुकानदारों और अकाल एकेडमी इंटरनेशनल में गुरदीप सिंह जज, सुखदेव सिंह एमडी, कुलविंदर सिंह वाइस प्रधान की अगुवाई में स्टाफ ने नगर कीर्तन का स्वागत किया।
मौके पर शिरोमणि अकाली दल के जिला प्रधान सरवन सिंह कुलार, एस जीपीसी सदस्य गुरप्रीत कौर रूही, जरनैल सिंह डोगरांवाल, महिंदर सिंह, हेड ग्रंथी भाई पलविंदर सिंह, बटाला से आई संगत में गुरविंदर पाल सिंह गोरा, जत्थेदार सुखबीर सिंह वाहला चेयरमैन शूगरफेड, मास्टर गुरदेव सिंह, करतार सिंह बाजवा, एडवोकेट राजिंटर सिंह, मास्टर जोगिंदर सिंह, गुरतेज सिंह, कुलवंत सिंह, जिला परिषद कपूरथला के वाइस चेयरमैन मास्टर गुरदेव सिंह, मार्केट कमेटी चेयरमैन सुरजीत सिंह ढिल्लों मौजूद थे।