फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Ayurvedic drug addiction center open in Amritsar

अमृतसर में आयुर्वेदिक नशा मुक्ति केंद्र खुलेगा

Tue, 16 Feb 2021 09:59 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 09:59 PM IST
विज्ञापन
Ayurvedic drug addiction center open in Amritsar
अमृतसर। अमृतसर के वेरका स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल आयुर्वेदिक नशा मुक्ति केंद्र की स्थापना की जाएगी। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने केंद्र के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी है। शुरुआती चरण में केंद्र में पांच बिस्तर होंगे। जिला आयुर्वेद अधिकारी डा. रणबीर सिंह के कंग के अनुसार यह प्रदेश का पहला नशा मुक्ति केंद्र होगा जहां आयुर्वेदिक दवाओं से नशा पीड़ितों का इलाज किया जाएगा। डा. कंग ने कहा कि आयुर्वेद में हर मर्ज का इलाज है। उन्होंने बताया केंद्र में आने वाले नशा पीड़ितों की अवस्था में आधार पर उन्हें यहां दाखिल किया जाएगा। मसलन, जो नशे के अत्यधिक आदी बन चुके हैं उन्हें तो दाखिल ही किया जाएगा, शेष को दवाएं देकर घर भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

केंद्र में उपचाराधीन नशा पीड़ितों को आयुर्वेदिक दवाओं के साथ साथ पंचकर्म विधि से मानसिक बल प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त योग साधना करवाई जाएगी। वहीं मनोचिकित्सक इनकी काउंसलिंग करेंगे। उन्होंने बताया आयुर्वेद विभाग पंजाब की डायरेक्टर डा. पूनम वशिष्ठ के प्रयास से अमृतसर में आयुर्वेद नशा मुक्ति केंद्र की स्थापना को स्वीकृति मिली है। जैसे ही नशा मुक्ति केंद्र का लाइसेंस जारी किया जाएगा, हम इसे कार्यान्वित कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed