फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Attack with sword on devotees in Gurudwara Sahib in England, Jathedar Giani Raghbir condemned

Amritsar News: इंग्लैंड में गुरुद्वारा साहिब में संगत पर कृपाण से हमला, जत्थेदार ज्ञानी रघबीर ने की निंदा

Fri, 12 Jul 2024 09:22 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Fri, 12 Jul 2024 09:22 PM IST
विज्ञापन
Attack with sword on devotees in Gurudwara Sahib in England, Jathedar Giani Raghbir condemned
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। ब्रिटेन के ग्रेवसेंड के एक गुरुद्वारे में यहां 17 साल के नाबालिग ने श्रद्धालुओं पर कृपाण से हमला कर दिया। इसमें दो पंजाबी युवतियां घायल हुई हैं। उन्हें हाथ पर चोटें आई हैं। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। आरोपी किशोर ब्रिटिश नागरिक ही है। घटना ग्रेवसेंड स्थित गुरु नानक दरबार गुरुद्वारा में वीरवार शाम (ब्रिटेन के समयानुसार) हुई। श्रद्धालु गुरुद्वारा परिसर में माथा टेक रहे थे। इस दौरान आरोपी किशोर सिख श्रद्धालु बनकर गुरुद्वारा परिसर में घुसा। उसने माथा टेकते समय वहीं रखी कृपाण उठा ली। कृपाण लेकर वह श्रद्धालुओं की ओर बढ़ा और उन पर हमला करना शुरू कर दिया। युवतियों के अनुसार अगर संगत आरोपी को काबू न करती तो वे उन्हें मार डालता। घटना के कुछ ही देर बाद एयर एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

वहीं, श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी रघबीर सिंह ने इस घटना की निंदा करते हुए चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि दुनिया की भलाई चाहने वाले सिख समुदाय ने अपनी कड़ी मेहनत, सम्मान से देश और विदेश में अच्छी प्रतिष्ठा हासिल की है। हाल ही में इंग्लैंड में हुए संसदीय चुनावों में कई पगड़ीधारी सिख संसद सदस्य बने हैं। इस बीच, इंग्लैंड में एक गुरुद्वारा साहिब के अंदर दो हमलावरों द्वारा संगत पर कृपाण से हमला करने की घटना बेहद चिंताजनक और निंदनीय है। यह तय है कि जो लोग इंग्लैंड के गुरुद्वारा साहिब में घुसकर संगत पर हमला किया है, उनका कोई धर्म नहीं होगा और वे मानवता के दुश्मन होंगे। उन्होंने कहा कि इस हमले में बेशक जानमाल की हानि या अनादर जैसी दुखद स्थिति से बचाव हुआ है, लेकिन संगत के कुछ लोगों के घायल होने की खबर दुखद है। उन्होंने कहा कि ब्रिटिश सरकार को ऐसे हमले करने वाले मानवता के दुश्मनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed