{"_id":"633bf0f1103d2a37243b1dfb","slug":"attack-on-woman-by-her-father-in-law-in-amritsar-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar Court: पेशी पर आई महिला पर ससुर ने तलवार से किया हमला, पति की हत्या की है आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar Court: पेशी पर आई महिला पर ससुर ने तलवार से किया हमला, पति की हत्या की है आरोपी
Tue, 04 Oct 2022 02:08 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 04 Oct 2022 02:08 PM IST
सार
वडाला भिट्टे वड्ढ गांव निवासी करनैल सिंह ने बताया कि कुछ साल पहले उन्होंने अपने बेटे जोधबीर सिंह की शादी मनरीत कौर के साथ की थी। शादी के बाद मनरीत कौर के जगप्रीत सिंह के साथ प्रेम संबंध स्थापित हो गए थे।
विज्ञापन
CRIME SCENE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर कोर्ट में मंगलवार दोपहर पेशी पर पहुंची एक महिला पर उसके ससुर ने तलवारों से हमला कर दिया। घायल महिला मनरीत कौर अपने पति की हत्या के केस में अपने दो साथियों के साथ फताहपुर जेल में न्यायिक हिरासत में है। मनरीत कौर को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। कोर्ट कांप्लेक्स पुलिस चौकी के इंचार्ज सुख दयाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
वडाला भिट्टे वड्ढ गांव निवासी करनैल सिंह ने बताया कि कुछ साल पहले उन्होंने अपने बेटे जोधबीर सिंह की शादी मनरीत कौर के साथ की थी। शादी के बाद मनरीत कौर के जगप्रीत सिंह के साथ प्रेम संबंध स्थापित हो गए थे। जब परिवार को पता चला तो उन्होंने बहू को समझाने का प्रयास किया था। इसके विरोध में बहू ने अपने आशिक जगप्रीत सिंह, उसके साथी गुरजंट सिंह और अमन सिंह के साथ मिलकर उनके बेटे की हत्या कर दी। इस बारे में कंबो थाने की पुलिस ने महिला सहित चारों के खिलाफ हत्या का मामला भी दर्ज किया था। पुलिस ने तीनों को काबू कर लिया जबकि अमन सिंह आज भी फरार है।
विज्ञापन
करनैल सिंह ने बताया कि आज उन्हें पता चला था कि बहू ने कोर्ट में अपनी जमानत अर्जी दायर कर रखी है। जमानत रोकने के लिए वह अपने वकील के पास पहुंचा था। कचहरी में जैसे ही मनरीत पहुंची तो उसे देख कर उसका खून खौल गया और उसने तलवार से मनरीत कौर पर कई बार वार किए। हमले से वह लहू लुहान होकर जमीन पर गिर गई। वहीं वारदात के बाद उसने भागने का प्रयास किया लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने पीछा कर उसे काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन