{"_id":"57debd084f1c1b1a0aa82515","slug":"artist-performance-well-artist-performance-in-gazal-night-gazal-night-at-pathankot-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में गजल नाइट में कलाकारों ने समां बांधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में गजल नाइट में कलाकारों ने समां बांधा
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
Updated Sun, 18 Sep 2016 09:43 PM IST
विज्ञापन
पठानकोट में शनिवार रात आयोजित गजल नाइट में प्रस्तुति देतीं गायिका पूजा गाईतोंडे।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगीत सभा पठानकोट ने शनिवार की रात सैली रोड स्थित आडिटोरियम में गजल नाइट का आयोजन किया। सभा प्रधान यशपाल गांधी की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सांसद प्रताप सिंह बाजवा और विशेष अतिथि के रूप में विधायक अश्वनी शर्मा पहुंचे।
कार्यक्रम में सबसे पहने दीपन राई ने शास्त्रीय संगीत पेश किया। वहीं दविंदर शर्मा ने गजलों से समां बांध दिया। मुंबई से आई गायिका पूजा गाईतोंडे ने गजल ‘रंजिश ही सही दिल दुखाने को आ’ पेश कर लोगों को भाव विभोर कर दिया।
गजल ‘आज जाने की जिद न करो‘ पर लोग तालियां बजाने को मजबूर हो गए। तबले पर संगत सलीम खान ने की। एसएसपी राकेश कौशल ने गजल ’दुनिया जिसे कहते है जादू का खिलौना है मिल जाए तो मिटी है खो जाए तो सोना है’ पेश की तो सारा पंडाल तालियों से गूंज उठा।
विज्ञापन
नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन जतिंदर देव शर्मा ने आभार व्यक्त किया। मंच संचालन डॉ मनु मेहरबान व रोहित कोहली ने किया। इस मौके पर मेयर अनिल वासुदेवा, पूर्व विधायक अशोक शर्मा, पूर्व मंत्री मास्टर मोहन लाल, कांग्रेसी नेता पुनीत सैनी पिंटा, गुरु संजय मुनि, रमेश चौधरी, सतीश मोहिंद्रू, विनोद महाजन, पुष्पिंदर मैनी, रोहित कोहली, तरुण अरोड़ा, नरेश निर्गुण, सनम मट्टू, डॉ. मनु मेहरबान, करण चौधरी, अवतार अबरोल मौजूद थे।