{"_id":"6318fa6ab42fac0306236cba","slug":"anti-gangster-staff-caught-two-robbers-four-absconding-amritsar-news-pkl461714822","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर : कनाडा में बैठे गैंगस्टर लखबीर लंडा के कहने पर वारदातों को अंजाम देने वाले दो लुटेरे दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर : कनाडा में बैठे गैंगस्टर लखबीर लंडा के कहने पर वारदातों को अंजाम देने वाले दो लुटेरे दबोचे
विज्ञापन
अमृतसर। एंटी गैंगस्टर स्टाफ ने बुधवार देर रात दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के चार साथी फरार होने में कामयाब हो गए हैं। आरोपियों से 4 पिस्तौल, 16 कारतूस, 2 मोबाइल और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। ये लुटेरे कनाडा बैठे गैंगस्टर लखबीर सिंह उर्फ लंडा के कहने पर वारदातों को अंजाम देते थे।
डीसीपी मुखविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि आरोपियों से मिले मोबाइल से गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा के नंबर मिले हैं। गिरफ्तार आरोपी सुल्तानविंड रोड स्थित एकता नगर का विशाल उर्फ कट्टू और कोट बाबा दीप सिंह के हिम्मत सिंह को कनाडा से गैंगस्टर लंडा ही लूट के लिए जगह आदि बताता था।
विशाल कट्टू और हिम्मत सिंह समेत छह लोगों के खिलाफ असलहा एक्ट में केस दर्ज किया है। काबू किए गए दोनों आरोपियों के खिलाफ पिछले साल डॉ. प्रवीण देवगन से पिस्तौल के बल पर कार लूटने का केस दर्ज है।