फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   ANM justified demands will be fulfilled if BJP government is formed - Alka Sharma

भाजपा सरकार बनने पर एएनएम जायज मांगें की जाएंगी पूरी - अलका शर्मा

Mon, 03 Jan 2022 10:00 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
ANM justified demands will be fulfilled if BJP government is formed - Alka Sharma
अमृतसर। भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अलका शर्मा ने कहा कि पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर एएनएम की मांगों को पूरा किया जाएगा। वह टीम के साथ पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की गाड़ी से घायल एएनएम अमनदीप कौर का हाल जानने सिविल अस्पताल पहुंची थीं।
विज्ञापन

अमनदीप कौर ने अलका शर्मा को बताया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ डेढ़ महीने से सिद्धू से मिलने की कोशिश कर रही थीं। सिद्धू की पत्नी एक डॉक्टर हैं, तो वह भी उनकी टीम से हैं, लेकिन उन्होंने भी मिलने से इनकार कर दिया। पीड़िता ने बताया कि दो दिन पहले जब सिद्धू का काफिला निकलने लगा तो उन्होंने सिद्धू के साथ बात करने की कोशिश की।
विज्ञापन

इस दौरान सिद्धू की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मचारियों ने धक्का-मुक्की की और सिद्धू की कार ने उन्हें साइड से टक्कर मार दी, जिससे वह दूर जा गिरी और जख्मी हो गई। इतना सब होने के बाद भी न तो नवजोत सिंह सिद्धू ही उन्हें देखने आए और न ही उनकी पत्नी ने हाल पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलका शर्मा ने उन्हें हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया और उनके साथ खड़े रहने का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर बलजीत कौर, मंजीत चंडोक, सुरिंदर कंवल, विजेता डोगरा आदि जसबीर कौर आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed