{"_id":"56eea5244f1c1b7634f14d9b","slug":"animal-problem-animal-problem-in-vegetable-market-animal-problem-in-pathankot-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में सब्जीमंडी में लावारिस पशुओं का आतंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में सब्जीमंडी में लावारिस पशुओं का आतंक
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Sun, 20 Mar 2016 06:57 PM IST
विज्ञापन
पठानकोट में रोष प्रदर्शन करते लावारिस पशुओं की समस्या से परेशान आढ़ती।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के चक्की बैंक स्थित सब्जी मंडी में गंदगी के ढेर लगे हैं। गंदगी के चलते यहां लावारिस पशुओं ने अपना अड्डा बना लिया है। आढ़तियों का कहना है कि गंदगी से उठने वाली बदबू से हर वक्त परेशान रहते हैं।
साथ ही मक्खियां, मच्छर पैदा होने से बीमारियों का डर सताता रहता है। लावारिस पशुओं की आपसी भिड़ंत रोजाना ही होती है। पशुओं के आतंक के चलते ग्राहक भी कम होने लगे है। आढ़तियों ने मार्केट कमेटी से समस्या दूर कराने की मांग की है।
सब्जीमंडी का एरिया 9 एकड़ भूमि में फैला है। यहां के आढ़ती मुन्ना, सनी, गणेश कुमार, कीमती लाल, पवन कुमार, अर्जुन कुमार, योगराज, बंटी आदि ने कहा कि पिछले 30 वर्षों से मंडी में समस्याओं का आलम है। हर समय मंडी में बदबू फैली रहती है।
विज्ञापन
सब्जियां गली सड़ी अवस्था में पड़ी रहती है। इससे लोग यहां आने में गुरेज करते है। मंडी में गंदगी के चलते मक्खी व मच्छर की भरमार है।
मंडी में हमेशा लावारिस पशुओं का जमावड़ा रहता है। लावारिस पशु आए दिन लोगों को घायल करते हैं। बीते वर्ष मंडी के आढ़ती हरिचंद को सांड़ ने घायल कर दिया था। जब आवाज उठाई जाती है तो कुछ दिन मंडी में सफाई कराई जाती है। बाद में वहीं पुराना ढर्रा शुरू हो जाता है।
इस संबंध में मार्केट कमेटी चेयरमैन विपन महाजन का कहना है कि लावारिस पशुओं की समस्या का निवारण जल्द किया जाएगा। पशुओं के लिए कैटल पाउंड बन रहा है। सफाई के लिए 31 मार्च को नया ठेकेदार लगेगा।
उन्होंने बताया कमेटी की ओ से बॉबकेट मशीन लाई गई है, जो लिपिअटंग व सफाई का कार्य करेगी। इसे जल्द काम में लगा दिया जाएगा।