{"_id":"6318d5f29111601e893a5ad7","slug":"angry-terrorist-pannu-threatens-cm-mann-and-dgp-gaurav-yadav-amritsar-news-pkl461702915","type":"story","status":"publish","title_hn":"बौखलाए आतंकी पन्नू ने सीएम मान और डीजीपी गौरव यादव को दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बौखलाए आतंकी पन्नू ने सीएम मान और डीजीपी गौरव यादव को दी धमकी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की प्रतिमा पर खालिस्तान के नारे लिखने वाले दो युवकों की गिरफ्तारी से बौखलाए विदेश में बैठे आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और पुलिस के डीजीपी गौरव यादव को इसके बुरे नतीजे भुगतने की धमकी दी है। उसने जालंधर पुलिस की ओर से पूर्व सीएम बेअंत सिंह की प्रतिमा के नीचे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखने के आरोप में रमन गिल और सैम मसीह के गिरफ्तार किए जाने के बाद यह धमकी दी है। आतंकी पन्नू ने इसे लेकर एक वीडियो जारी की है।
विदेश बैठे आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने इस वीडियो में चेतावनी दी है कि जो पुलिस अधिकारी इस मामले में गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, उनके विदेशों में बैठे बच्चों का पूरा ब्योरा उसके पास मौजूद है। पन्नू ने इस वीडियो में इसके भयानक नतीजों की धमकी दी है। इस वीडियो में गिरफ्तार किए गए आरोपी रमन गिल और सैम मसीह के परिजन पुलिस की कार्रवाई का जिक्र करते दिखाई दे रहे हैं। इसमें आतंकी पन्नू ने कहा कि उक्त दोनों से खालिस्तानी और रेफरेंडम के झंडे मिले हैं, तो उनके हाथों में एके-47 और राकेट लांचर आने में देर नहीं लगेगी।
पन्नू ने धमकी में कहा है कि कनाडा, अमेरिका और यूरोप में बैठे पुलिस अधिकारियों के बच्चों की लिस्ट उसके पास मौजूद है। पुलिस तो पंजाब में उसके साथियों पर कार्रवाई करेगी, लेकिन वह चाहे तो विदेश में बैठे-बैठे ही पुलिस के अधिकारियों को पंजाब में ही बंदी बना दे। आतंकी ने मुख्यमंत्री और डीजीपी को धमकाते हुए कहा कि अगर उसके साथियों पर पुलिस ने अत्याचार किए, तो पुलिस को ड्ढसके खतरनाक नतीजे भुगतने पड़ेंगे। बौखलाए पन्नू ने वीडियो में कहा कि पंजाब अब आजादी की तरफ चल पड़ा है। उसने धमकाते हुए मुख्यमंत्री और डीजीपी गौरव यादव के साथियों को टांगने की बात भी कही है।
विज्ञापन
बता दें कि 29 अगस्त को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर के स्टेडियम में खेड़ां वतन दीयां का उद्घाटन किया था। कार्यक्रम के बाद अमृतसर के रहने वाले रमन गिल और सैम मसीह ने रास्ते में पूर्व सीएम बेअंत सिंह की प्रतिमा के नीचे अलगाववादी नारे लिख दिए और जालंधर पुलिस को चकमा देकर अमृतसर पहुंच गए।
- फोटो