{"_id":"365d1c1db33ac3b91860974e2d5b9446","slug":"anchor-after-eating-a-death-three-faint","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंगर खाने के बाद एक की मौत, तीन बेहोश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंगर खाने के बाद एक की मौत, तीन बेहोश
अमर उजाला, अमृतसर
Updated Mon, 04 Nov 2013 11:03 PM IST
विज्ञापन
अमृतसर मे श्री हरमंदिर साहिब परिसर में स्थित गुरुद्वारा बाबा अलट राय साहिब के नजदीक लंगर के चावल खाने के बाद एक श्रद्धालु की मौत और तीन बेहोश हो गए।
बेहोश हुए श्रद्धालुओं को श्री गुरु रामदास अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। अस्पताल की इमरजेंसी के डाक्टरों के अनुसार श्रद्धालुओं की हालत खतरे से बाहर है।
जानकारी के अनुसार दिवाली वाले दिन देश विदेश से भारी संख्या में श्रद्धालु श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने आते हैं।
इसी दौरान कथित रूप से गुरुद्वारा बाबा अलट राय साहिब के नजदीक लंगर के चावल खाने के बाद चार श्रद्धालु बेहोश होकर गिए गए। इनको तुरंत अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
वहां एक श्रद्धालु अमरजीत सिंह पुत्र हरचरण सिंह निवासी जबलपुर, मध्यप्रदेश की मौत हो गई। अमरजीत सिंह अपने परिवार के सदस्यों के साथ हरमंदिर साहिब में माथा टेकने आया था।
विज्ञापन
इसी तरह अन्य श्रद्धालुओं महिंदर कौर पत्नी अमरजीत सिंह, गुरदीप सिंह निवासी बाघा पुराना और किशन चंद निवासी कैथल की हालत अब खतरे से बाहर है। बताया जा रहा है कि फूड प्वायजनिंग के कारण श्रद्धालुओं की हालत खराब हुई।