फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   School wall collapsed due to storm, two killed in Amritsar

पंजाब: तेज तूफान से अमृतसर में गिरी सरकारी स्कूल की दीवार, महिला सहित दो की मौत

Mon, 06 Jul 2020 10:51 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 06 Jul 2020 10:51 AM IST
विज्ञापन
School wall collapsed due to storm, two killed in Amritsar
अमृतसर में दो की मौत।

शनिवार देर रात आए तूफान से एक सरकारी स्कूल की दीवार गिरने से अमृतसर में दो लोगों की मौत हो गई। हादसा घनी आबादी के इलाके ईदगाह में हुआ। मृतकों की पहचान सतपाल (38) और उसके पड़ोस में रहने वाली किरण रानी (60) के तौर पर हुई है। मंत्री ओम प्रकाश सोनी ने स्कूल की दीवार गिरने से मारे गए दो लोगों के परिवारों को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की।

विज्ञापन


सोनी ने दोनों परिवारों को अपनी तरफ से 50-50 हजार की राशि देने की भी घोषणा की। सोनी ने सतपाल की नाबालिग बेटी को 18 वर्ष की आयु पूरी होने पर सरकारी नौकरी देने का वादा भी किया।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- खुलासा: घरवालों को नींद की गोली देकर युवकों से मिलने आई थीं युवतियां, फिर हुई दो पुलिसवालों की हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन


तलवाड़ा में गिरे बिजली के खंभे
पंजाब में रविवार को अधिकतर जिलों में भारी बारिश हुई। जालंधर में बरसात से पारे में गिरावट आई। शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया था जो रविवार सुबह छह डिग्री गिरकर 26 डिग्री सेल्सियस रह गया। तलवाड़ा में बारिश से पहले चली आंधी से कई जगहों पर बिजली के खंभे गिर गए। इससे कई इलाकों में ब्लैक आउट हो गया। एसडीओ जतिंदर पाल शर्मा ने बताया कि स्टाफ लाइनों को दुरुस्त करने के लिए जुटा रहा और रात करीब एक बजे 70 फीसदी इलाके की बिजली सप्लाई बहाल कर दी गई। 


बठिंडा में पेड़ जड़ से उखड़े 
बठिंडा में शनिवार देर रात हुई बारिश के साथ चली तेज आंधी ने बस स्टैंड रोड, कोर्ट कांप्लेक्स के समीप, मिनी सचिवालय के पास लगते एरिया में पेड़ जड़ से उखड़ गए। पुरानी तहसील कांप्लेक्स में पेड़ गिरने से बिजली सप्लाई पूरी तरह से ठप हो गई। मौसम विभाग के अधिकारी राज कुमार के अनुसार शनिवार देर रात से रविवार सुबह साढे़ आठ बजे तक बठिंडा में 33, मौड़ मंडी में 83, रामपुरा में 19 और तलवंडी साबो में 12.6 एमएम बारिश हुई।  

लुधियाना में सड़क धंसी, 15 फुट गहरा गड्ढा हुआ 
लुधियाना में एक घंटे के दौरान 45.4 एमएम बरसात दर्ज की गई है। बरसात से फिरोजपुर रोड से डीएमसी की तरफ से जाने वाली मेन रोड पर 15 फुट गहरा और लगभग 20 फुट चौड़ा गड्ढा बन गया है। आनन फानन इस रोड को बंद कर रिपेयर का काम शुरू किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed