{"_id":"61d61d2ede74ee7afd6f1776","slug":"amritsar-retreat-ceremony-will-not-be-held-at-jcp-attari-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर : जेसीपी अटारी पर आज से नहीं होगी रिट्रीट सेरेमनी, गृह मंत्रालय का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर : जेसीपी अटारी पर आज से नहीं होगी रिट्रीट सेरेमनी, गृह मंत्रालय का आदेश
Thu, 06 Jan 2022 04:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमृतसर
अमर उजाला नेटवर्क, अमृतसर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 06 Jan 2022 04:05 AM IST
सार
मंत्रालय के कहने पर हेडक्वार्टर्स पंजाब फ्रंटियर बीएसएफ और जालंधर के डीआईजी ने जारी किए आदेश।
विज्ञापन
अटारी वाघा सीमा... फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वायरस की बढ़ती गति को देखते हुए भारत-पाक सीमा ज्वाइंट चेक पोस्ट (जेसीपी) अटारी पर रोजाना शाम को होने वाली रिट्रीट सेरेमनी पर अगले आदेशों तक रोक लगा दी गई है। हेडक्वार्टर्स पंजाब फ्रंटियर बीएसएफ, जालंधर के डीआईजी ने बुधवार की देर रात करीब 10.42 बजे इस संबंधी मीडिया के जरिए आम पब्लिक के लिए आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
इन आदेशों के बाद भारत-पाक सीमा पर रोजाना शाम को होने वाली बीएसएफ और पाक रेंजर्स के बीच होने वाली रिट्रीट सेरेमनी देखने के लिए आम पब्लिक पर रोक लगा दी है। बीएसएफ के डीआईजी ने इसका कारण तेजी से बढ़ रही कोविड के मरीजों की संख्या बताया है।
विज्ञापन
गौर हो कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए 7 मार्च, 2020 को जेसीपी अटारी पर बीएसएफ और पाक रेंजर्स के बीच रोजाना शाम को होने वाली संयुक्त रिट्रीट सेरेमनी पर रोक लगा दी थी। इसके बाद बीएसएफ के सिर्फ 5 जवान ही मात्र कुछ पाक रेंजर्स के साथ परेड कर राष्ट्रीय ध्वज उतारने की रस्म अदा करते थे। भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने इस दौरान होने वाली बीएसएफ की परेड को देखने के लिए आम पब्लिक पर रोक लगा दी गई थी।
विज्ञापन
कोरोना वायरस का खतरा कम होने पर भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने 4 अक्तूबर, 2020 को ही भारत-पाक सीमा अटारी पर यह रिट्रीट सेरेमनी की शुरुआत आम पब्लिक के लिए ओपन की थी। इस दौरान जेसीपी अटारी की गैलरी में बीएसएफ के जवान, कस्टम अधिकारी और देश और पंजाब सरकार की खुफिया एजेंसियों के अधिकारी ही वहां रहते थे।
गौर हो कि अमृतसर में बुधवार को डिप्टी कमिश्नर गुरप्रीत खैहरा सहित 105 लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं।