फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   amritsar, protest, road, shopkeeper, damage, road

खस्ताहाल सड़क को लेकर दुकानदारों का प्रदर्शन

Mon, 23 Nov 2015 04:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Mon, 23 Nov 2015 04:26 PM IST
विज्ञापन
amritsar, protest, road, shopkeeper, damage, road
मलोट रोड के दुकानदारों ने सोमवार सुबह पीपुल्स पार्टी आफ पंजाब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगजीत सिंह हनी फत्तनवाला के नेतृत्व में सड़क की दयनीय हालात की वजह से प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। दुकानदारों ने बताया कि नगर काउंसिल की ओर से लगभग तीन माह पहले इस सड़क को नया बनाने का काम शुरू किया गया था।
विज्ञापन


उस समय एक माह में सीवरेज डाल कर सड़क को मुकम्मल करने की बात कही गई थी। वहीं अभी तक इस पर पत्थर तक नहीं डाला गया। इस वजह से ही लोगों को मुश्किलें उठानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क की वजह से उनका काम भी ठप हो चुका है। हनी फत्तनवाला ने कहा कि इस काम में भी उन्हें घपले का अंदेशा है, इसलिए इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए।

मलोट रोड शहर का मुख्य मार्ग है, जिस पर गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब स्थित है। यह सड़क शहर को दिल्ली हाईवे से मिलाती है।

पीपुल्स पार्टी के वर्करों और दुकानदारों ने चेतावनी दी कि अगर एक सप्ताह तक इस सड़क को बनाने का कार्य शुरू न किया गया तो वे दोनों ओर यातायात ठप कर भूख हड़ताल करेंगे।


इस दौरान इकबाल सिंह संगूधौन, करमजीत कर्मा, रॉबी बराड़, गुरजंट सिंह खोखर, शिवराज रहूड़ियांवाली, जगदीप खोखर, हरपाल लंबी, नवरिंदर गिल, गुरजेपाल फत्तनवाला और शिवराज सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed