फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   amritsar, police, revenew, collection, government

‘पुलिस बनी सरकार की रेवेन्यू कलेक्शन एजेंसी’

Tue, 15 Dec 2015 09:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Tue, 15 Dec 2015 09:45 PM IST
विज्ञापन
amritsar, police, revenew, collection, government
शिक्षण संस्थानों के बाहर ट्रैफिक पुलिस के नाके लगा विद्यार्थियों के दोपहिया वाहनों के चलान काटे जाने की नेशनल स्टूडेंट्स फेडरेशन (एनएसएफ) ने कड़े शब्दों में निंदा की है।
विज्ञापन


संगठन ने इस कार्रवाई के खिलाफ पुलिस कमिश्नरों को ज्ञापन का एलान किया है। इसके बाद नाके लगने बंद न हुए तो पुलिस अधिकारियों के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन भी किए जांएगे।
विज्ञापन


एनएसएफ के राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतविंदर सिंह और महासचिव राजविंदर राजा ने कहा कि अमृतसर समेत राज्य भर में कथिक ट्रैफिक सिस्टम के सुधार के नाम पर यातायात पुलिस शिक्षण संस्थानों के बाहर नाके लगा कर विद्यार्थियों के चलान बड़ी संख्या में काट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह नाके भी सुबह कालेज शुरू होने या  शाम को विद्यार्थियों को छुट्टी का वक्त लगते हैं। विद्यार्थियों के दोपहिया वाहनों के सभी कागजात पूरे के होने के बावजूद भी कोई न कोई बहाना बना कर चलान काट दिया जाता है।


छात्र नेताओं ने आरोप लगाया पुलिस इस समय सरकार की एवेन्यू कलेक्शन एजेंसी के रूप में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को साजिश के तहत शिक्षण संस्थानों में जाने से रोकने के लिए सरकार ने स्कूल-कॉलेजों के बाहर ट्रैफिक पुलिस के नाके लगवा दिए है, जो विद्यार्थियों के मानव अधिकारों का हनन भी है। इस अवसर पर संगठन के नेता ठाकुर विजय सिंह, पवन शर्मा, विकास बेरी और पंकज कुमार शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed