{"_id":"9866bbd1582a41492669c961e2c5254f","slug":"amritsar-nursing-staff-srike-patient-painfull-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" नर्सिंग स्टाफ अनिश्चितकाल हड़ताल पर, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सिंग स्टाफ अनिश्चितकाल हड़ताल पर, मरीज परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Thu, 26 Nov 2015 04:32 PM IST
विज्ञापन
पंजाब ठेका आधार नर्सिंग एंड पैरामेडिकल इंप्लाइज एसोसिएशन के बैनर तले वीरवार को गुरु नानक देव अस्पताल की नर्सिंग स्टाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली गईं।
नर्सिंग स्टाफ ने घोषणा की कि हड़ताल प्रतिदिन ग्यारह से एक बजे तक चलेगी। हड़ताल तब तक जारी रहेगी जब तक राज्य सरकार पंजाब में कार्यरत एक हजार के करीब नर्सिंग स्टाफ को पक्का नहीं कर देती।
इसके लिए वीरवार को गुरु नानक देव अस्पताल में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ के सदस्यों ने अध्यक्ष अजीतपाल कौर के नेतृत्व में एक गेट रैली ओपड़ी से शुरू कर अस्पताल के सभी स्थलों से निकाली। इसमें नर्सिंग स्टाफ के सदस्यों ने सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
अध्यक्ष अजीत पाल कौर ने कहा कि सरकार ने उन्हें छह वर्ष पूर्व ठेके पर रखा था। इसके बाद उनके खिलाफ सरकार ने हर प्रकार का पक्षपात किया।
विरोध करने पर उनकी आवाज को दबाया गया। तीन माह से उनकी तनख्वाह भी जारी नहीं की गई है। अध्यक्ष अजीत पाल कौर ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि उन्हें सरकार ने आने वाले दिनों में पक्का नहीं किया तो वे अपना संघर्ष सड़कों तक ले जाएंगी।
इस अवसर पर बलजोत कौर, राजवंत कौर, मोनिका, नवनीत कौर, चरणजीत कौर, रुपिंद्र कौर, सतविंद्र कौर मौजूद थीं।