{"_id":"07e0079bf7d01259c08b43d28ee01f35","slug":"amritsar-nursing-paramedical-staff-fight-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सिंग एंड पैरामेडिकल स्टाफ ने आरपार लड़ाई का एलान किया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सिंग एंड पैरामेडिकल स्टाफ ने आरपार लड़ाई का एलान किया
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Wed, 25 Nov 2015 03:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नर्सिंग एंड पैरामेडिकल स्टाफ ने सरकार विरुद्ध आरपार की लड़ाई का एलान किया है। स्टाफ ने मंगलवार को ग्यारह बजे से लेकर एक बजे तक गुरु नानक देव अस्पताल के परिसर में रोष प्रदर्शन कर गेट रैली की।
प्रदर्शन की अगुवाई कर रहीं अजीतपाल कौर ने कहा 2010 में पटियाला के रजिंद्रा अस्पताल, अमृतसर का गुरु नानक देव अस्पताल में ठेका के आधार पर नियुक्ति की गई थी।
केवल एक बार ही उन्हें 35 प्रतिशत इंक्रीमेंट मिला। पिछले तीन माह से उनकी पगार नहीं मिली। इसके चलते दीपावली फीकी रही। कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी से आश्वासन ही मिला।
विज्ञापन
मेडिकल अधीक्षक रामस्वरुप शर्मा ने भी अपने हाथ खड़े कर दिया। इस पर उन्हें संघर्ष का राह चुनना पड़ा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार तक रोजाना दो घंटे सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।
शुक्रवार तक समस्याओं को हल नहीं किया गया संघर्ष और तेज कर दिया जाएगा। इस अवसर पर सुखजिंद्र सिंह, आकाश, आर्शदीप सिंह, सरबजीत सिंह, मोनिका, राजवंत कौर, चरणजीत कौर, दिलराज कौर, सुखजिंद्र कौर, राज रानी आदि मौजूद थे।