फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   amritsar, fagwada, congress, protest, farmer, dew, 72, hours, ultimatam

कांग्रेस का धरना, किसानों का बकाया 72 घंटे में देने का अल्टीमेटम

Tue, 08 Dec 2015 03:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Tue, 08 Dec 2015 03:59 PM IST
विज्ञापन
amritsar, fagwada, congress, protest, farmer, dew, 72, hours, ultimatam
ब्लाक कांग्रेस फगवाड़ा शहरी और देहाती की ओर से सोमवार को पंजाब सरकार की किसान-मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ एसडीएम दफ्तर के सामने करीब दो घंटे धरना दिया।
विज्ञापन


इससे पहले कार्यकर्ता सुबह 11 बजे स्थानीय रेस्ट हाउस में इकट्ठे हुए, जहां से पूर्व कैबिनेट मंत्री जोगिंदर सिंह मान की अगुवाई में रोष मार्च करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन


इस दौरान एसडीएम फगवाड़ा को किसानों और मजदूरों की मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया। जोगिंदर मान ने कहा कि किसानों से बासमती खरीदने वाली सरकारी एजेंसियों की ओर से 27 अक्तूबर के बाद कोई भुगतान नहीं किया गया है, जबकि वेयर हाउस व मार्कफैड की ओर से 2 नवंबर के बाद से धान की अदायगी नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केवल फगवाड़ा की मंडी में खरीद की गई फसल का 25 करोड़ और ग्रामीण इलाकों का 35 करोड़ रुपया जोड़ कर 60 करोड़ का बकाया शेष है। उन्होंने चेतावनी दी कि यह भुगतान 72 घंटे के भीतर न किया गया तो बड़े स्तर पर संघर्ष किया जाएगा।

मान ने बताया कि किसानों से बासमती 1509 किस्म मात्र 1450 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदी गई। जिसका बाजार भाव अब दो हजार रुपये प्रति क्विंटल है। इससे किसानों को सीधा 450 रुपये का नुकसान हो रहा है।

मान ने मनरेगा मजदूरों को मान भत्ता न मिलने और विभिन्न पेंशन स्कीमों के अलावा शगुन स्कीम के लाभार्थियों को भी सरकार द्वारा रकम की अदायगी न दिए जाने की भी आलोचना की।


उन्होंने कहा कि पंजाब की अकाली-भाजपा सरकार जनता में विश्वास बहाल नहीं रख सकी इसलिए इस सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सचिव जगजीत सिंह बिट्टू, ब्लाक शहरी के प्रधान संजीव बुगा पार्षद, देहाती प्रधान दलजीत राजू दरवेश पिंड, अविनाश गुप्ता बाशी, सतिंदर सिंह ऊबी पार्षद, मनीष प्रभाकर पार्षद, दर्शन सिंह धर्मसोत, कृष्ण कुमार हीरो, कुलवंत पब्बी प्रधान आढ़ती एसोसिएशन, काका प्रभाकर, सौरव जोशी, बलवीर गौसल महासचिव अल्पसंख्यक सैल पंजाब और गोपी बेदी उपस्थित थे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed