फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   amritsar, cm badal, group, change

कैप्टन दल बदलू नेता : बादल

Thu, 26 Nov 2015 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Thu, 26 Nov 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन
amritsar, cm badal, group, change
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह पर कभी विश्वास नहीं किया जा सकता। कैप्टन एक दल बदलू नेता हैं। कैप्टन ने अपने राजनीतिक जीवन में कई दल बदले है।
विज्ञापन


कैप्टन न तो किसी पार्टी और न ही पंजाब के लोगों के प्रति वफादार हैं। बादल विधानसभा क्षेत्र खडूर साहिब में संगत दर्शन के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


हाल में ही कांग्रेसी विधायक  सिक्की ने इस विधान सभा क्षेत्र से अपना त्याग पत्र दिया है। इस क्षेत्र में अकाली दल के प्रभाव को दोबारा मजबूत करने के लिए बादल गुरुवार को संगत दर्शन करने पहुंचे थे। 27 नवंबर को भी बादल इसी विधानसभा क्षेत्र में संगत दर्शन कर लोगों की मुश्किलें सुनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बादल ने कहा कि कभी कैप्टन खुद को पक्का अकाली होने की कसमें खाते थे। इसके बाद वह दुश्मन पार्टी कांग्रेस में शामिल हो गए।

अपने अध्यक्ष पद की प्राप्ति के लिए कैप्टन लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कैप्टन के नारों में अब पंजाब के लोग न आएंगे। कैप्टन पंजाब के लोगों की ओर से नकारे गए नेता हैं।


उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह पंजाब के दुश्मन लोगों का किसी कीमत पर साथ न दें और न ही उनके गलत मंसूबों को सफल होने दें।

उन्होंने कहा कि पंजाब के हालात खराब करने की कोशिशें करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान उन्होंने लोगों की मुश्किलों को सुना और मौके पर ही मौजूद अधिकारियों को लोगों की मुश्किलें हल करने के आदेश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed