फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Amritsar civil surgeon transferred

अमृतसर के सिविल सर्जन का तबादला

Sun, 22 Nov 2020 10:33 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Amritsar civil surgeon transferred
अमृतसर। प्रसव प्रक्रिया का वीडियो बनवाकर प्रसारित करने वाले सिविल सर्जन डॉ. नवदीप सिंह की कुर्सी खिसक गई है। स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को अवकाश के दिन उनका ट्रांसफर आर्डर जारी कर उन्हें चंडीगढ़ भेजा गया है। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की कमान डॉ. आरएस सेठी को सौंपी गई है। डॉ. सेठी चंडीगढ़ में डिप्टी डायरेक्टर के रूप में कार्यरत हैं। इससे पूर्व वह सिविल सर्जन कार्यालय अमृतसर में जिला परिवार भलाई अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
विज्ञापन

डा. नवदीप सिंह की वजह से स्वास्थ्य विभाग की काफी किरकिरी हुई थी। मामले में महिला के परिवार ने डॉ. नवदीप पर कार्रवाई न होने की सूरत में आत्मदाह की चेतावनी दी थी। वहीं उनके खिलाफ शहर में रोष प्रदर्शन भी शुरू हो गए थे। उल्लेखनीय है कि 17 नवंबर को सिविल सर्जन अचानक सिविल अस्पताल पहुंचे और उन्होंने चार गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी की। इस दौरान लोहगढ़ निवासी एक महिला का सिजेरियन किया और इसका वीडियो बनवाकर प्रसारित कर दिया। डॉ. नवदीप सुर्खियां बटोरना चाहते थे कि एक सिविल सर्जन होने के बावजूद वह गायनोकोलाजिस्ट की भूमिका में भी हैं, लेकिन उनका यह हथकंडा उन पर भारी पड़ गया। एक माह आठ दिन बाद उनकी सेवानिवृत्ति थी।
विज्ञापन

जांच कमेटी बनाकर करवाए लिए थे हस्ताक्षर
डॉ. नवदीप सिंह ने अपने पर लगे आरोपों की जांच के लिए तीन डाक्टरों पर आधारित कमेटी बनाई। इस कमेटी में सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. चरणजीत सिंह, जिला परिवार भलाई अधिकारी डॉ. जसप्रीत शर्मा व एसएमओ तरसिक्का डॉ. विनोद को शामिल किया गया। तीनों ही डॉ. नवदीप से जूनियर थे। डॉ. नवदीप ने बीते शनिवार को इन्हें अपने आवास पर बुलाया और एक लेटर पर हस्ताक्षर करवा लिए। इस लेटर में सिविल सर्जन ने स्वयं ही टाइप करवाया था कि 17 नवंबर को उन्होंने डिलीवरी की, लेकिन किसी ने वीडियो बना ली। इसकी उन्हें जानकारी नहीं। जांच कमेटी के हस्ताक्षरयुक्त लेटर स्वास्थ्य विभाग को भेजकर डॉ. नवदीप मामले से बचना चाहते थे, पर विभाग ने ऐसा होने नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी मास मीडिया अफसर को गुनहगार साबित करने की कोशिश
डॉ. नवदीप ने अपने ही विभाग के मास मीडिया अफसर अमरदीप सिंह को गुनहगार साबित करने की कोशिश की। उन्होंने जांच कमेटी से कहा कि अमरदीप ने ही वीडियो वायरल किया है। हालांकि अमरदीप ने साफ किया कि उन्होंने डॉ. नवदीप के कहने पर ही ऐसा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed