फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   amritsar, captain, congress, happy, head, sarna

कैप्टन को कप्तानी देने से कांग्रेस में उत्साह : सरना

Mon, 30 Nov 2015 04:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Mon, 30 Nov 2015 04:48 PM IST
विज्ञापन
amritsar, captain, congress, happy, head, sarna
शिरोमणि अकाली दल दिल्ली के प्रधान  परमजीत सिंह सरना और महासचिव हरविंदर सिंह सरना ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान बनने पर उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन


साथ ही कहा कि उन्हें प्रधान बनाना जहां समय की मांग थी, वही पंजाब के लोग भी कैप्टन की कप्तानी कबूल करने के लिए उत्साहित हैं।

परमजीत सिंह सरना के विदेश दौरे पर होने की वजह से हरविंदर सिंह सरना और मंजीत सिंह सरना कैप्टन को दिल्ली में बधाई देने के लिए पहुंचे। उन्होंने कैप्टन को फूलों का गुलदस्ता भेंट करके उन्हें बधाई थी ।
विज्ञापन


हरविंदर सिंह सरना ने इस मौके पर कहा के पंजाब सरकार में नयी रूह फूंकने के लिए कैप्टन पूरी तरह समर्थ हैं और पंजाब के लोगों ने लोकसभा चुनावों के दौरान भाजपा के धुरंधर नेता और केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली को एक लाख से ज्यादा वोटों से हरा कर साबित कर दिया था की कैप्टन पंजाब के लोगों के लोकप्रिय नेता हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा की कैप्टन के प्रधान बनने से पंजाब के 2017 के विधानसभा चुनाव कांग्रेस सरकार बनने की राह आसान हो गई है। कांग्रेस पार्टी के वर्करों में भारी उत्साह पाया जा रहा है । उन्होंने कहा की कैप्टन के प्रधान बनने पर लोगों ने खुशी से आतिशबाजी चला कर उनका स्वागत किया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed