फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Amritsar blasts mastermind Azad Veer Singh wanted to get foreign funding

Amritsar Blasts: विदेशी फंडिंग हासिल करना चाहता था मास्टरमाइंड आजाद वीर, हर पत्र में लिखता था संदेश

Fri, 12 May 2023 10:43 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 12 May 2023 10:43 PM IST
सार

आजाद वीर सिंह ने अपने पत्रों में पिछले दिनों एक युवती की ओर से अपने चेहरे पर तिरंगा बनवा कर श्री हरमंदिर साहिब में प्रवेश की घटना, खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह पर एनएसए लगाने, सिख युवकों की ओर से नशीले पदार्थों का सेवन करने और केस कटवाने की घटनाओं का जिक्र करते हुए अपनी नाराजगी व्यक्त की थी।

विज्ञापन
Amritsar blasts mastermind Azad Veer Singh wanted to get foreign funding
धमाके का मास्टरमाइंड आजाद वीर सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

श्री हरमंदिर साहिब के पास हेरिटेज स्ट्रीट और श्री गुरु रामदास सराय के पीछे धमाके करने वाला मुख्य आरोपी आजाद वीर सिंह विस्फोट कर विदेश से फंडिंग हासिल करना चाहता था। वह विस्फोट करने वाले कैन में एक पत्र रख देता था। उसे उम्मीद थी कि धमाके के बाद सोशल मीडिया पर तस्वीरें डालने पर खालिस्तान समर्थक संगठन उससे संपर्क करेंगे। यह खुलासा आजाद वीर सिंह ने ज्वाइंट इंटेरोगेशन सेंटर (जेआईसी) में पूछताछ के दौरान पुलिस के सामने किया है।

विज्ञापन


पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह धमाके के लिए विस्फोटक वाले एनर्जी ड्रिंक के कैन में पत्र रख देता ताकि पुलिस व अन्य खुफिया एजेंसियां धमाकों के पीछे उसका मकसद जान सकें। हेरिटेज स्ट्रीट में हुए दोनों धमाकों में कैन में रखे दोनों पत्र बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे। श्री गुरु रामदास सराय के पीछे हुए धमाके में पत्र अधिक क्षतिग्रस्त नहीं हुआ था। यह पत्र एसजीपीसी ने घटनास्थल से बरामद किया था। उन्होंने इसे जांच के लिए पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस ने जब इस पत्र के टुकड़ों को जोड़ कर पढ़ा तो मामला साफ हो गया।
विज्ञापन


क्या लिखा है पत्र में
आजाद वीर सिंह ने अपने पत्रों में पिछले दिनों एक युवती की ओर से अपने चेहरे पर तिरंगा बनवा कर श्री हरमंदिर साहिब में प्रवेश की घटना, खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह पर एनएसए लगाने, सिख युवकों की ओर से नशीले पदार्थों का सेवन करने और केस कटवाने की घटनाओं का जिक्र करते हुए अपनी नाराजगी व्यक्त की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बार-बार बदल रहे बयान
धमाकों के आरोपी धरमिंदर सिंह और हरजीत सिंह नशे के आदी हैं। यह आरोपी पूछताछ के दौरान बार-बार बयान बदल रहे हैं। कई बार तो दोनों बात करते-करते भूल जाते हैं या फिर भूलने का नाटक करने लगते हैं। ऐसे में आरोपियों से पूछताछ करना पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया है।

आरोपियों के खिलाफ दो केस दर्ज
हेरिटेज स्ट्रीट में हुए धमाकों के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। श्री गुरु रामदास सराय के पीछे हुए धमाके के बाद कोतवाली पुलिस ने एसीपी सुरिंदर सिंह के बयान पर बाबा बकाला तहसील के गांव वडाला कलां निवासी आजाद वीर सिंह, हकीमां गेट स्थित अन्नगढ़ निवासी साहिब सिंह उर्फ साबा, गुरदासपुर जिला के गांव आदियां निवासी अमरीक सिंह उर्फ मीका, मजीठा रोड स्थित 88 फुट रोड निवासी धरमिंदर सिंह और हरजीत सिंह के खिलाफ एक नया मामला दर्ज कर लिया है। इस तरह धमाकों के उक्त पांचों आरोपियों पर दो मामले दर्ज हुए हैं।

श्री हरमंदिर साहिब में श्रद्धालुओं की संख्या घटी, सुरक्षा बढ़ाई
श्री हरिमंदिर साहिब के पास हुए तीन धमाकों के बाद यहां माथा टेकने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। श्री हरमंदिर साहिब को जाने वाली हेरिटेज स्ट्रीट में हमेशा भीड़भाड़ होने के कारण आम लोगों के लिए आना-जाना मुश्किल होता है लेकिन अब यहां चहल-पहल कम हो गई है। यहां पहले दो धमाके हुए थे, वहां सुरक्षा एजेंसियों ने आम लोगों के लिए आने-जाने वाला रास्ता बंद कर दिया है। 

हेरिटेज स्ट्रीट, श्री हरमंदिर साहिब के बाहर पुलिसकर्मियों और अर्धसैनिक बलों की संख्या बढ़ाई गई है। सादे कपड़ों में भी 100 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। एसजीपीसी ने भी श्री हरमंदिर साहिब परिसर में 150 से अधिक टास्क फोर्स के कर्मचारी लगाए हैं। 60 के करीब टास्क फोर्स के कर्मी परिसर के आसपास तैनात हैं। एसजीपीसी टास्क फोर्स के कर्मचारी अंदर जाने वाले लोगों के बैग जांचते दिखे।

श्री हरमंदिर साहिब परिसर में लगेगा स्कैनर
एसजीपीसी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि एसजीपीसी टास्क फोर्स के कर्मचारियों की संख्या बढ़ रही है। कर्मचारियों को ऐसे हालात से निपटने के लिए भी ट्रेनिंग दी जाएगी। श्री हरमंदिर साहिब परिसर में स्कैनर लगाने की बात चल रही है। अब इसमें और तेजी लाई जाएगी। जल्दी ही श्री हरमंदिर साहिब के सभी गेटों और गठरी काउंटरों के पास स्कैनर लगाए जाएंगे। सीसीटीवी कैमरों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed