{"_id":"64f767200b5ae90a0507e1b5","slug":"all-three-accused-who-beat-and-kidnapped-bsc-student-arrested-amritsar-news-c-59-1-spkl1002-1878-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: बीएससी की छात्रा से मारपीट कर अगवा करने वाले तीनों आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: बीएससी की छात्रा से मारपीट कर अगवा करने वाले तीनों आरोपी काबू
Tue, 05 Sep 2023 11:06 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Tue, 05 Sep 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने पूरे इलाके में घेराबंदी कर तीन घंटे के भीतर लड़की को किया बरामद
वारदात के दौरान इस्तेमाल दातर, बेसबाल और छात्रा से छीना मोबाइल और पर्स बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। कमिश्नरेट पुलिस ने श्री गुरु रामदास यूनिवर्सिटी, वल्ला की बीएससी की छात्रा के साथ मारपीट कर उसे अगवा करने वाले तीन आरोपी युवकों को तीन घंटे के भीतर ही काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को उस समय काबू किया, जब वे छात्रा को वेरका मिल्क प्लांट चौक के पास कार में अगवा कर बटाला जीटी रोड की तरफ ले जा रहे थे।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात के दौरान इस्तेमाल दातर, बेसबाल और छात्रा से छीना मोबाइल और पर्स भी बरामद कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। यह जानकारी मंगलवार की सायं एडीसीपी सिटी-3 अभिमन्यु राणा ने दी।
एडीसीपी राणा ने बताया कि मजीठा तहसील के गांव चाचोवाली के रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी बीएससी कर रही है। रोजाना की तरह 4 सितंबर की सुबह करीब 7.30 बजे जैंतीपुरा से बस में बैठकर अमृतसर पहुंची। जब उनकी बेटी वेरका चौक मिल्क प्लांट में उतरी, तो वहां पहले से कार में सवार तीन युवकों ने दातर दिखाकर उनकी बेटी से मोबाइल छीन लिया। लड़की के विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जबरदस्ती उसे कार में डाल अगवा कर ले गए।
विज्ञापन
मामला पुलिस के ध्यान में आने के बाद पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह की हिदायतों पर पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर विभिन्न एरियों में नाकेबंदी कर जांच शुरू कर दी। वेरका थाने के प्रभारी जसबीर सिंह के नेतृत्व वाली टीम को बटाला की ओर जाने वाली जीटी रोड पर एक संदिग्ध कार दिखी, जिसका पीछा कर गांव अब्दाल के पास रोक लिया।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने कार में से लवप्रीत सिंह निवासी चाचोवाली, नरिंदरजीत सिंह निवासी गांव शहजाद तथा रविंदर सिंह निवासी शाम नगर, जिला देहाती को काबू कर उनके कब्जे से अपहृत लड़की को भी बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दातर, बेसबाल, लड़की से छीना मोबाइल फोन और पर्स भी बरामद कर लिया।
मुंह ढककर की वारदात
वेरका मिल्क प्लांट चौक के बाद मंगलवार की सुबह कार सवार तीन नकाबपोशों ने बीएससी की छात्रा को अगवा किया। बरामद किए जाने के बाद पीड़ित छात्रा ने बताया कि आरोपियों में से एक युवक ने उसे दातर दिखाया और दूसरे ने डंडे और बेसबाल से उससे मारपीट की तथा उससे मोबाइल और पर्स छीन लिया। पीड़िता ने बताया कि उसने एक युवक की पहचान कर ली थी, जो उसके गांव चाचोवाली का लवप्रीत सिंह था। आरोपी उसे अगवा कर अलग-अलग जगहों पर लेकर गए थे।
- फोटो