फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Air India misbehaved with former Jathedar of Sri Akal Takht Sahib Giani Raghubir Singh

अकाल तख्त साहब के पूर्व जत्थेदार से बदतमीजी: ज्ञानी रघुबीर सिंह को फ्लाइट से उतारा; कई घंटे रहे भूखे-प्यासे

Thu, 24 Apr 2025 10:31 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर/अमृतसर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर/अमृतसर Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 24 Apr 2025 10:31 PM IST
सार

अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के साथ फ्लाइट में स्टाफ ने बदतमीजी की। उन्हें फ्लाइट से नीचे उतार दिया। वह अमेरिका जा रहे थे। 

विज्ञापन
Air India misbehaved with former Jathedar of Sri Akal Takht Sahib Giani Raghubir Singh
एयरपोर्ट पर ज्ञानी रघबीर सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार और श्री दरबार साहिब के मुख्य हेडग्रंथी ज्ञानी रघबीर सिंह के साथ एयर इंडिया फ्लाइट में स्टाफ ने दुर्व्यवहार किया। उनके समेत कई लोगों को फ्लाइट से नीचे उतार दिया गया। ज्ञानी रघबीर सिंह ने बताया कि वे दो अन्य साथियों के साथ गुरमत समागम में भाग लेने एयर इंडिया की फ्लाइट संख्य एआई 183 से अमेरिका जा रहे थे। बिजनेस क्लास की सीटें काफी खराब थी और साफ सफाई भी नहीं थी। उन्होंने इसकी शिकायत की तो एयर इंडिया के स्टाफ ने उनके समेत कई अन्य लोगों के साथ बदतमीजी से बात की। इसके बाद ज्ञानी रघबीर समेत कई लोग विरोध स्वरूप विमान से बाहर आ गए और टर्मिनल इमिग्रेशन के सामने बैठ गए।

विज्ञापन


मले की जानकारी अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन इकबाल सिंह ललपुरा को मिली तो तत्काल उन्होंने एयरपोर्ट अथॉरिटी व एयर इंडिया के अधिकारियों से बात की। ललपुरा का कहना है कि आरोपी स्टाफ पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं पद्मश्री कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि यह निंदनीय है।

विज्ञापन

एयर इंडिया की सेवाएं बेहद खराब

सिंह साहब ने कहा कि वह एयर इंडिया द्वारा बिजनेस क्लास के नाम पर दी जा रही सेवाओं और उनके कर्मचारियों के व्यवहार की कड़ी निंदा करते हैं। उन्होंने कहा-हमें पिछले तीन घंटों से एयरपोर्ट पर परेशान किया जा रहा है। एयर इंडिया के अधिकारियों ने पासपोर्ट ले लिए लेकिन दोबारा संपर्क नहीं किया। न ही हमारा सामान वापस मिला और न ही एयर इंडिया का कोई अधिकारी संपर्क में था। हम पिछले तीन घंटे से इमिग्रेशन काउंटर के सामने भूखे-प्यासे बैठे रहे हैं, यह बेहद निंदनीय घटना है। ललपुरा का कहना है कि ज्ञानी रघुबीर सिंह को यूएसए भेजने की व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

धामी ने रघबीर सिंह के साथ दुर्व्यवहार की निंदा की

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर श्री हरमंदिर साहिब के मुख्य ग्रंथी सिंह साहिब ज्ञानी रघबीर सिंह के साथ हुए अनुचित व्यवहार की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि सिख समुदाय के अत्यंत सम्मानित और धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण व्यक्ति के साथ एयर इंडिया के कर्मचारियों द्वारा किया गया दुर्व्यवहार निराशाजनक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed