{"_id":"67c9cdab850586dca504dec4","slug":"advocate-dhami-will-not-withdraw-his-resignation-decision-on-new-sgpc-president-may-be-taken-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्तीफा वापस नहीं लेंगे धामी: ज्ञानी रघबीर सिंह से की मुलाकात, SGPC के नए अध्यक्ष पर आज हो सकता है फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस्तीफा वापस नहीं लेंगे धामी: ज्ञानी रघबीर सिंह से की मुलाकात, SGPC के नए अध्यक्ष पर आज हो सकता है फैसला
Thu, 06 Mar 2025 10:00 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 06 Mar 2025 10:00 PM IST
सार
हरजिंदर सिंह धामी ने 17 फरवरी को एसजीपीसी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। धामी का इस्तीफा अभी तक कार्यकारिणी कमेटी की ओर से स्वीकार नहीं किया गया है।
विज्ञापन
हरजिंदर सिंह धामी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने अपना त्यागपत्र वापस लेने से इन्कार कर दिया है। उन्होंने वीरवार को जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर सिंह से उनके निवास पर मुलाकात की। मुलाकात के बाद अपनी बात स्पष्ट करते हुए धामी ने कहा कि वह किसी भी कीमत पर अपना त्यागपत्र वापस नहीं लेंगे।
विज्ञापन
ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि सात मार्च (शुक्रवार) को होने वाली एसजीपीसी कार्यकारिणी की बैठक में धामी का त्यागपत्र स्वीकार कर लिया जाएगा। उनकी जगह किसी और को एसजीपीसी का कार्यवाहक अध्यक्ष चुन लिया जाएगा।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि हरजिंदर सिंह धामी ने 17 फरवरी को एसजीपीसी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। धामी का इस्तीफा अभी तक कार्यकारिणी कमेटी की ओर से स्वीकार नहीं किया गया है। एसजीपीसी कार्यकारिणी ने कहा था कि हरजिंदर सिंह धामी को अपने इस्तीफे पर पुनर्विचार करना चाहिए। कार्यकारिणी ने उनसे एसजीपीसी अध्यक्ष के रूप में कार्य जारी रखने का अनुरोध किया था, लेकिन अब हरजिंदर सिंह धामी ने साफ कह दिया है कि वह अपना इस्तीफा वापस नहीं लेंगे।
विज्ञापन
एसजीपीसी की कार्यकारिणी की ओर से 20 दिन बाद भी इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है। धामी को त्यागपत्र वापस लेने के लिए अकाली दल बादल के कई वरिष्ठ नेता, बागी गुट के कई नेता और तख्त दमदमा साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह और यहां तक के श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह भी त्यागपत्र वापस लेने की अपील कर चुके हैं।