फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Advocate Dhami launches app for broadcasting Gurbani Kirtan from Sri Harmandir Sahib

Amritsar News: एडवोकेट धामी ने श्री हरिमंदिर साहिब से गुरबाणी कीर्तन के प्रसारण के लिए एप किया लांच

Thu, 09 May 2024 10:53 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Thu, 09 May 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Advocate Dhami launches app for broadcasting Gurbani Kirtan from Sri Harmandir Sahib
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अमृतसर। श्री हरिमंदिर साहिब से प्रसारित गुरबाणी कीर्तन को अब एप्पल फोन, लैपटॉप, आईपैड और कंप्यूटर के उपयोगकर्ता ऑडियो रूप में सुन सकते हैं। एसजीपीसी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने वीरवार को इस संबंध में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का आधिकारिक एप्पल आईओएस आधारित एप्लीकेशन जारी किया है। इस एप का नाम ''एसजीपीसी गुरबानी कीर्तन'' है, जिसे श्रद्धालु एप्पल एप्लिकेशन स्टोर से डाउनलोड कर सकेंगे।

एप लांच करने के मौके पर एसजीपीसी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि श्री हरिमंदिर साहिब पूरी दुनिया के सिख श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र है और हर श्रद्धालु इस पवित्र स्थान से गुरबाणी कीर्तन करने के लिए लालायित रहता है। संगत की इसी भावना का सम्मान करते हुए एप जारी किया गया है, क्योंकि आजकल हर व्यक्ति मोबाइल से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि एप्पल फोन मालिकों के लिए वीरवार को जारी गुरबाणी एप से पहले, एप एंड्रॉइड फोन उपयोगकर्ताओं के लिए भी काम कर रहा है, जिसे समुदाय से पूर्ण प्रतिक्रिया मिल रही है।
विज्ञापन


एडवोकेट धामी ने संगत से इस आधिकारिक एप का उपयोग करके श्री हरिमंदिर साहिब से दैनिक लाइव ऑडियो प्रसारण सुनने की अपील की। इस मौके पर शिरोमणि कमेटी सदस्य, धर्म प्रचार कमेटी के सदस्य सुरजीत सिंह भिट्टेवड, भाई अजायब सिंह अभियासी, सचिव प्रताप सिंह, ओएसडी सतबीर सिंह धामी, सचिव धर्म प्रचार समिति बलविंदर सिंह काहलवां, सह सचिव प्रो. सुखदेव सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed